जबलपुर. एमपी के जबलपुर में हाइवे पर लुटेरों का आंतक है, वे आए दिन किसी न किसी राहगीर को लूट रहे है. ऐसा ही एक मामला जबलपुर-कटनी हाइवे पर गोसलपुर के ग्राम मुस्करा देखने को मिला है. यहां पर लाइट सुधार कर लौट रहे विद्युत कर्मी अजीत कुमार पटेल पर बाइक से आए लुटेरों से चाकू से प्राणघातक हमला कर बाइक व नगदी रुपए लूट लिए. हमले से घालय अजीत अपनी जान बचाने के लिए भागा तो पीछा कर फिर हमला किया.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार सिहोरा ग्राम मोहला निवासी अजीत कुमार पटेल उम्र 32 वर्ष गोसलपुर पावर हाउस में प्राईवेट लाईनमेन का कार्य करता है. बीती रात 11-30 बजे एनएच 30 से लगभग 200 मीटर पहले पहॅुचा तभी एक युवक ने हाथ से इशारा करके रोक लिया. अजीत के रुकते ही युवक ने चाकू निकालकर जेब से मोबाइल फोन व 12 सौ रुपए नगद छीन लिए. इस बीच अजीत ने रोकने की कोशिश की तो उसपर चाकू से हमला कर दिया.
जिससे हाथ में चोट आई, अजीत जैसे ही बाइक छोड़कर अपनी जान बचाने भागा तो लुटेरे के दो साथी और आग गए, जिन्होने पीछा करते हुए फिर अजीत पर चाकुओं से हमला कर दिया. हमले में अजीत के शरीर पर चोट आई. वह किसी तरह भागकर खेत तक पहुंचा, जहां पर गिरकर बेहोश हो गया, करीब तीन घंटे बाद उठाकर हाइवे पर एक पंचर दुकान पर पहुंचा, जहां से उसने मदद लेकर पुलिस को खबर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अजीत को अस्पताल पहुंचाकर लुटेरों की तलाश शुरु कर दी है.

