NEET परीक्षार्थियों के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, इंदौर-भोपाल और बांद्रा रूट पर बढ़ी भीड़ को देखते हुए लिया फैसला

प्रेषित समय :15:32:08 PM / Fri, Jun 19th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

भोपाल. NEET परीक्षा के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए परीक्षार्थियों के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। यह ट्रेन इंदौर-भोपाल-रतलाम तथा डॉ. अम्‍बेडकर नगर-बांद्रा टर्मिनस के बीच स्पेशल किराए के साथ चलेगी।

रतलाम रेल मंडल जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने बताया ट्रेन संख्या 09354 इंदौर-भोपाल स्पेशल, 20 जून को इंदौर से 11.25 बजे चलेगी। फतेहाबाद चंद्रावतीगंज(12.00/12.02), बड़नगर(12.42/12.44), रतलाम(13.30/13.35), नागदा(14.23/14.25), उज्जैन(15.25/15.30), मक्‍सी(16.30/16.32), शुजालपुर (17.21/17.23) एवं सीहोर (18/18.02) होते हुए उसी दिन 19 बजे भोपाल पहुंचेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09353 भोपाल-रतलाम स्पेशल, 20 जून को भोपाल से 19.40 बजे चलेगी। सीहोर(20.34/ 20.36), शुजालपुर(20.59/21.01), मक्‍सी(21.59/22.01), उज्जैन(23.05/23.10), नागदा (00.05/00.07) होते हुए अगले दिन रतलाम स्टेशन पर 00.55 बजे पहुंचेगी।

  यह ट्रेन दोनों दिशाओं में फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, बड़नगर, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, शाजापुर, सीहोर, संत हिरदाराम नगर एवं भोपाल स्टेशनों पर स्टॉपेज दिया है। वापसी में यह ट्रेन फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, बड़नगर नहीं जाएगी। इस ट्रेन में स्‍लीपर एवं जनरल सेकंड क्‍लास कोच होंगे।

डॉ. अम्‍बेडकर नगर -बांद्रा टर्मिनस स्पेशल

ट्रेन संख्या 09352 डॉ. अम्‍बेडकर नगर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल आज (19 जून) डॉ. अम्‍बेडकर नगर से 23 बजे चलेगी। इंदौर(23.30/23.40), उज्जैन (00.40/00.45), रतलाम (02.35/02.40) एवं दाहोद (03.56/03.58) होते हुए गले दिन 15.40 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09351 बांद्रा टर्मिनस-डॉ. अम्‍बेडकर नगर स्पेशल, 20 जून को बांद्रा टर्मिनस से 18.20 बजे चलकर रतलाम मंडल के दाहोद(04.15/04.17), रतलाम(06.15/06.20), उज्जैन (09.10/09.15) एवं इंदौर (10.45/10.50) होते हुए गले दिन 11.30 बजे डॉ. अम्‍बेडकर नगर पहुंचेगी।

यहां रहेगा स्टॉपेज

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में इंदौर, उज्जैन, रतलाम, दाहोद, गोधरा, छायापुरी, भरूच, अंकलेश्वर, सूरत, नवसारी, बिलीमोरा, वलसाड, वापी, पालघर एवं बोरीवली स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में स्‍लीपर एवं जनरल सेकंड क्‍लास कोच होंगे। इन स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग आज (19 जून) से शुरू होगी।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-