दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन में सीट पर हुए विवाद में हत्या, युवक को पीट-पीटकर मार डाला

दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन में सीट पर हुए विवाद में हत्या, युवक को पीट-पीटकर मार डाला

प्रेषित समय :15:03:23 PM / Sat, Jun 20th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुए विवाद में एक यात्री की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान बागपत, उत्तर प्रदेश निवासी पंकज धामा के रूप में हुई है. घटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर योग एक्सप्रेस ट्रेन में उस समय हुई जब यात्री ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंकज धामा योग एक्सप्रेस ट्रेन में जनरल डिब्बे में चढ़ने की कोशिश कर रहा था, तभी कुछ अन्य यात्रियों के साथ उसका विवाद हो गया, यात्रियों के बीच भारी धक्का-मुक्की शुरू हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि अन्य यात्रियों ने पंकज पर लातों और घूंसों से बेरहमी से हमला कर दिया. इस हमले के दौरान पंकज अचेत होकर गिर पड़ा. घटना के समय प्लेटफार्म पर मौजूद रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) के एक सिपाही ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-