आयरलैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका, अभी डेब्यू के लिए और इंतजार, भारत ने चुनी बॉलिंग

आयरलैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका, अभी डेब्यू के लिए और इंतजार, भारत ने चुनी बॉलिंग

प्रेषित समय :18:07:08 PM / Fri, Jun 26th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

बेलफास्ट. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ नए युग की शुरुआत कर चुका है. वर्ल्ड चैंपियन कप्तान सूर्यकुमार यादव की टीम से विदाई के बाद भारतीय टीम अपनी पहली टी-20 सीरीज खेल रही है. मैच में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू के लिए अभी और इंतजार करना होगा.

भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा.

आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम टेक्टर, रॉस एडायर, हैरी टेक्टर, लोरकान टकर (कप्तान), बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, 10 जय मुंदरा, मैट हॉलार्ड

खचाखच भरा हुआ मैदान

मैच की टिकट कुछ ही मिनटों में बिक चुकी है. अब भी लोग टिकटों की तलाश में भटक रहे हैं. क्रिकेट आयरलैंड के चेयरमैन ब्रायन मैकनीस ने मैच को लेकर लोगों की दीवानगी का जिक्र करते हुए बताया, 'मेरा फोन हर समय टिकट मांगने वाले लोगों के मैसेज और कॉल से बज रहा है. दुर्भाग्य से, हमारे पास केवल 4,500 से 5,000 प्रशंसकों की मेजबानी करने की क्षमता है. अगर हमारे पास पर्याप्त जगह होती, तो हम इस स्टेडियम को तीन बार भर सकते थे.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-