सिहोरा रोड पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने धरना देकर किया प्रदर्शन

सिहोरा रोड पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने धरना देकर किया प्रदर्शन

प्रेषित समय :18:13:05 PM / Sat, Jun 27th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में सिहोरा स्थित कुम्ही मझगवां रोड पर आज दोपहर ट्रक ने मोटर साइकल सवार युवक शिवम मार्को को टक्कर मारकर कुचल दिया. हादसे में युवक के शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई. हादसे को देख आसपास के लोग सड़क पर आ गए, जिन्होने धरना देकर प्रदर्शन शुरु कर दिया.

पुलिस के अनुसार बंदरकोला निवासी शिवम मार्को बाइक से अपने घर जाने के लिए निकले, जब वे कुम्ही मोड़ बाइपास से आगे बढ़ रही थी, इस दौरान कार क्रमांक एमपी 13 एएच 3616 के चालक ने टक्कर मार दी. ट्रक की टक्कर लगते ही शिवम मार्को बाइक सहित उछलकर सामने की ओर गिरा, जिसे कुचलते हुए मोटर साइकल निकल गई. हादसे में शिवम के शरीर पर गंभीर चोटें आई.

दुर्घटना होते देख आसपास से गुजर रहे लोग रुक गए, जिन्होने घायल को उठाकर अस्पताल पहुंंचाया, जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. वहीं घटना स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, जिन्होने घटना के विरोध में प्रदर्शन शुरु कर दिया. जिससे इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे. मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त मोटर साइकल हटवाई और लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही कार सवार को पकड़ लिया जाएगा, इसके बाद लोग हटे. पुलिस ने फरार वाहन चालक की तलाश शुरु कर दी है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-