जिला शिक्षा अधिकारी का फरमान, बिना अनुमति पत्रकारों और आम लोगों की स्कूलों में प्रवेश पर लगाया रोक

जिला शिक्षा अधिकारी का फरमान, बिना अनुमति पत्रकारों और आम लोगों की स्कूलों में प्रवेश पर लगाया रोक

प्रेषित समय :17:08:51 PM / Sat, Jun 27th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

सिंगरौली. एमपी के सिंगरौली जिले में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कविता त्रिपाठी ने शासकीय स्कूलों में पत्रकारों औऱ सामान्य नागरिकों के प्रवेश को लेकर नया आदेश जारी किया है. आदेश में स्पष्ट किया गया कि सक्षम अनुमति के बिना किसी भी पत्रकार और सामान्य नागरिक को स्कूलों में निरीक्षण के लिए प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया कि विभिन्न शासकीय स्कूलों में प्रिंसिपल ने इस संबंध में जानकारी दी थी कि बिना किसी सक्षम अनुमति के पत्रकारों और सामान्य लोगों द्वारा स्कूलों में पहुंचकर अनावश्यक निरीक्षण किया जा रहा है. साथ ही शासकीय कार्यों में भी व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है, जिसे आदेश में शासकीय नियमों के विपरीत बताया गया है.

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा का दिया गया हवाला

आदेश के अनुसार जिले के सभी प्रिंसिपल औऱ संस्था प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए किसी भी बाहरी व्यक्ति और पत्रकार को स्कूलों में बिना पर्मिशन के प्रवेश न दिया जाए. ये निर्देश जिले के सभी शासकीय स्कूलों पर लागू रहेंगे.  

आदेश के कड़ाई से पालन के निर्देश

जिला शिक्षा अधिकारी कविता त्रिपाठी द्वारा जारी इस आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों एवं स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिया गया कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-