बेंगलुरु में भीषण हादसा, पत्थर की खदान में चट्टान खिसकने से बिहार के सात मजदूरों की मौत, कई घायल

बेंगलुरु में भीषण हादसा, पत्थर की खदान में चट्टान खिसकने से बिहार के सात मजदूरों की मौत, कई घायल

प्रेषित समय :10:36:28 AM / Thu, Jul 2nd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

बेंगलुरु. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से दर्दनाक खबर सामने आई है. गुरुवार 2 ुजुलाई की सुबह बेंगलुरु साउथ तालुक के मादापट्टना इलाके में एक पत्थर की खदान में एक विशालकाय चट्टान ढह गई. इस हादसे में बिहार के रहने वाले 7 मजदूरों की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर घायल हो गए हैं.

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा सुबह-सुबह उस समय हुआ जब मजदूर खदान में पत्थर तोडऩे और खुदाई के काम में लगे हुए थे. वहां मौजूद एक मजदूर ने बताया कि साइट पर करीब 18 लोग काम कर रहे थे, तभी अचानक लगभग 40 फीट की ऊंचाई से एक बहुत बड़ी चट्टान मजदूरों के ऊपर आ गिरी. सभी मृतक दिहाड़ी मजदूर थे और वहां स्टोन क्रशर साइट पर काम करते थे.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-