बिलासपुर. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत कंसबहाल व धारुआडीही खंड के अप एवं डाउन लाइन पर टीआरटी मशीनों से आधारभूत संरचना एवं ट्रैक अनुरक्षण कार्य किया जाएगा।यह काम मेगा ब्लाक लेकर पूरा होगा। ब्लाक के दौरान ट्रेनों का परिचालन भी रद करने का निर्णय लिया गया है। तीन जुलाई से नवंबर तक अलग-अलग तिथियों में पांच ट्रेनें नहीं चलेंगी।
हालांकि जब यह कार्य हो जाएगा, उसके बाद रेल संरक्षा और अधिक सुदृढ़ और यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम रेल यात्रा उपलब्ध होगा। मेगा ब्लाक 03 जुलाई से 17 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को लिया जाएगा।
जानिए कौन सी ट्रेन कब-कब रहेगी रद्द -
17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस: 02, 09, 16, 23 एवं 30 जुलाई, 06, 13, 20 व 27 अगस्त, 03, 10, 17 व 24 सितंबर, 01, 08, 15, 22 व 29 अक्टूबर और नवंबर में 05 व 12 तारीख।
17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस: 05, 12, 19 व 26 जुलाई, 02, 09, 16, 23 व 30 अगस्त, 06, 13, 20 व 27 सितंबर, 04, 11, 18 व 25 अक्टूबर और 01, 08 व 15 नवंबर।
18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस: 03, 07, 10, 14, 17, 21, 24, 28 व 31 जुलाई, 04, 07, 11, 14, 18, 21, 25 व 28 अगस्त, 01, 04, 08, 11, 15, 18, 22, 25 व 29 सितंबर, 02, 06, 09, 13, 16, 20, 23, 27 व 30 अक्टूबर और 03, 06, 10, 13 व 17 नंवबर।
18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस: 03, 06, 10, 13, 17, 20, 24, 27 व 31 जुलाई, 03, 07, 10, 14, 17, 21, 24, 28 व 31 अगस्त, 04, 07, 11, 14, 18, 21, 25 व 28 सितंबर, 02, 05, 09, 12, 16, 19, 23, 26 एवं 30 अक्टूबर और 02, 06, 09, 13 व 16 नवंबर।
18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस: 04, 07, 11, 14, 18, 21, 25 व 28 जुलाई, 01, 04, 08, 11, 15, 18, 22, 25 व 29 अगस्त, 01, 05, 08, 12, 15, 19, 22, 26 व 29 सितंबर, 03, 06, 10, 13, 17, 20, 24, 27 एवं 31 अक्टूबर और 03, 07, 10, 14 व 17 नवंबर।
साउथ बिहार एक्सप्रेस बीच में होगी रद्द
जुलाई से लेकर नवंबर कुछ ट्रेनों का परिचालन बीच में समाप्त होगा। इसमें प्रमुख रूप से 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला स्टेशन में समाप्त होगी तथा राउरकेला-दुर्ग के मध्य नहीं चलेगी। दुर्ग से चलने वाली 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला स्टेशन से प्रारंभ होगी।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडिय़ाँ :- रेलवे के अनुसार 02, 09, 16, 23, 30 जुलाई, 06, 13, 20, 27 अगस्त, 03, 10, 17, 24 सितंबर, 01, 08, 15, 22, 29 अक्टूबर और 05 व 12 नवंबर को 18478 योगनगरी ऋषिकेश -पुरी उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक मार्ग होकर पुरी पहुंचेगी। इसी तरह 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस व्हाया कांड्रा-सीनी (टाटानगर-गमहारीया छोड़कर) मार्ग होकर दुर्ग पहुंचेगी।
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-


