सागर के बीएमसी कॉलेज में महिला डाक्टरों से बैड टच: डॉक्टर-नर्सों ने किया चक्काजाम, मरीज के अटेंडरों ने की थी अभद्रता

सागर के बीएमसी कॉलेज में महिला डाक्टरों से बैड टच: डॉक्टर-नर्सों ने किया चक्काजाम, मरीज के अटेंडरों ने की थी अभद्रता

प्रेषित समय :16:02:49 PM / Fri, Jul 3rd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

सागर. एमपी के में सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टरों से अभद्रता का मामला सामने आए है. इसके विरोध में शुक्रवार को डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ काम बंद कर सड़क पर उतर आए हैं. डॉक्टर्स का आरोप है कि मरीज को वीआईपी इलाज न मिलने पर डॉक्टर्स नर्स के साथ अभद्रता की गई. उनके साथ शराब के नशे में मरीज के साथ आए लोगों ने बैड टच  किया. जिसके विरोध में सभी डॉक्टर्स काम बंद कर हड़ताल पर उतर आए हैं.

विरोध में सड़कों पर उतरे डॉक्टर

दरअसल पूरा मामला गुरुवार 2 जुलाई की रात का बताया जा रहा है. जब एक मरीज को देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया. शुक्रवार सुबह डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ काम बंद कर सड़क पर उतर आए. प्रदर्शनकारियों ने बीएमसी के मुख्य गेट के सामने चक्काजाम कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की. सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और बीएमसी प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर प्रदर्शन समाप्त कराया.

महिला स्टाफ रिचा लाल के अनुसार गुरुवार रात करीब दो बजे लक्ष्मी तिवारी नाम के मरीज को बीएमसी लाया गया था. उसे भर्ती करने के बाद इलाज को लेकर फोन आने लगे थे. आरोप है कि मरीज के साथ आए कुछ लोगों ने इलाज के दौरान अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया. इसका विरोध करने पर उन्होंने धमकी भी दी. रिचा का आरोप है कि एक व्यक्ति ने बैड टच किया और अस्पताल के बाहर देखकर गोली मारने की धमकी भी दी गई.

पुलिस के पहुंचने के पहले कर दिया बाहर

आपको बता दें महिला स्टाफ का कहना है कि गुरुवार 2 जून को घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई थी. लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों ने मरीज और उसके साथ आए लोगों को बाहर कर दिया. स्टाफ का ये भी आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की. बिना कार्रवाई के ही लौट गई. इसी के विरोध में शुक्रवार 3 जून को सुबह डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने काम बंद करके प्रदर्शन शुरू कर दिया.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-