जबलपुर. एमपी के जबलपुर में दीनदयाल बस स्टेंड के समीप गांजा की खेप लेकर बस का इंतजार कर रहे तस्कर प्रिंस बर्मन को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा है. पुलिस ने आरोपी प्रिंस के कब्जे से करीब 11 किलो 301 ग्राम गांजा बरामद किया है. उक्त गांजा की खेप लेकर प्रिंस सिहोरा जाने के लिए खड़ा था.
इस संबंध में माढ़ोताल थानाप्रभारी वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि दीनदयाल बस स्टेण्ड के बाहर रोड किनारे प्रिंस बर्मन गांजा की खेप लेकर सिहोरा जाने बस का इंतजार कर रहा था. इस बात की खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई और घेराबंदी करते हुए प्रिंस बर्मन उम्र 22 वर्ष निवासी कंकाली मोहल्ला वार्ड न0 3 सिहोरा को पकड़ा, जिसके पास रखे बैग की तलाशी ली तो उसमें 11 किलो 301 ग्राम गांजा मिला.
पुलिस को पूछताछ में प्रिंस ने बताया कि उक्त गांजा की खबर जय सेलर निवासी कंकाली मोहल्ला सिहोरा ने मुकेश साहू निवासी कटरा मोहल्ला सिहोरा को देने के कहा था. पुलिस का कहना है कि बरामद किए गए गांजा की कीमत 5 लाख 65 हजार रूपए है. पुलिस ने प्रिंस के अलावा मुकेश साहू एवं जय सेलर के विरूद्ध धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है, जिन्हे पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.
आरोपी को पकडऩे में अपराध थाना प्रभारी शैलेष मिश्रा के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक कैलाश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक अशोक मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक मोहन तिवारी, सहायक उप निरीक्षक संतोष पांडे, प्रधान आरक्षक सत्यसेन, प्रधान आरक्षक मोहन सिंह, प्रधान आरक्षक हितेंद्र रावत, प्रधान आरक्षक आनंद तिवारी, आरक्षक सत्येंद्र बिसेन, आरक्षक पंकज सिंह, रितेश शुक्ला, संतोष साई, इंद्रजीत यादव, शिव बघेल, आशुतोष बघेल, एवं थाना माढोताल के उप निरीक्षक विजय पुष्पकार, सहायक उप निरीक्षक तीरथ प्रसाद बागरी, प्रधान आरक्षक प्रदीप रजक, तरूण रोहितास, आरक्षक प्रतीक बागरी, तथा साइबर सेल के आरक्षक अजय की सराहनीय भूमिका रही.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

-to-Bengaluru-seized;-action-taken-by-the-Agricultural-Produce-Market-Committee-team..jpg)