जबलपुर में हुई दो दिन की बारिश से हिरन नदी उफनाई, सिहोरा वासियों को पानी की समस्या से मिली राहत

जबलपुर में हुई दो दिन की बारिश से हिरन नदी उफनाई, सिहोरा वासियों को पानी की समस्या से मिली राहत

प्रेषित समय :18:51:10 PM / Sun, Jul 5th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित सिहोरा की जीवनदायिनी हिरन नदी दो दिनों की मानसूनी बारिश के बाद एक बार फिर पानी से लबालब हो गई है. ढीमरखेड़ा क्षेत्र में हुई तेज बारिश के कारण दतला नाले का पानी हिरन नदी में पहुंचा. जिससे पिछले एक महीने से सूखी पड़ी नदी में जलधारा फिर से बहने लगी है. इससे सिहोरा नगर और नदी किनारे बसे दर्जनों गांवों को जलसंकट से बड़ी राहत मिली है.

बारिश से पहले हिरन नदी पूरी तरह सूख गई थी, जिससे क्षेत्र में गंभीर जलसंकट उत्पन्न हो गया था. भूजल स्तर में लगातार गिरावट के कारण कई हैंडपंप और कुएं सूख चुके थे. ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए दूर.दूर तक भटकना पड़ रहा था. पानी के अभाव में मवेशी और वन्यजीव भी परेशान थे. नदी में पानी लौटने से अब उन्हें भी पर्याप्त जल उपलब्ध हो रहा है. लगातार हुई बारिश ने पूरे क्षेत्र की स्थिति बदल दी है. नदी में जलप्रवाह शुरू होने से सूखे जलस्रोत रिचार्ज होने लगे हैं और भूजल स्तर में सुधार की उम्मीद बढ़ी है. इससे पेयजल संकट काफी हद तक कम होने की संभावना है. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि समय पर हुई बारिश ने पूरे अंचल को बड़ी राहत दी है. इसके साथ हीए खेती.किसानी के लिए भी अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-