जबलपुर. एमपी के जबलपुर में पुलिस का इन दिनों नशे से दूरी है जरूरी पंद्रह दिवसीय नशा मुक्ति अभियान प्रदेशभर में चल रहा है. जबलपुर में भी एसपी के निर्देश पर पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर उतरे हुए हैं. पुलिस ने कार्रवाई के लिए ऐसे स्थानों को चिन्हित किया है, जहां स्कूलों के आसपास पान मसाला और तंबाकू बेची जा रही है.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनु बेनिवाल ने नगर निगम, महिला बाल विकास, शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर शपथ दिलाई और फिर सड़क पर उतरकर ताबड़तोड़ कार्रवाई की. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनु बेनिवाल एवं उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल अंजुल अयंक मिश्रा के नेतृत्व में नगर निगम और महिला बाल विकास कार्यालय के अधिकारियों तथा थाना प्रभारी बेलबाग जितेन्द्र पाटकर और थाना बेलबाग की टीम द्वारा थाना बेलबाग क्षेत्रांर्गत स्कूल/शैक्षणिक संस्थानों के पास स्थित दुकानों में दबिश देते हुए दुकानों को चेक किया गया.
पुलिस ने बाई का बगीचा स्थित शासकीय स्कूल के गेट के पास स्थित दुकान में दबिश दी, दुकान संचालक ने अपना नाम दिनेश सोनकर निवासी घमापुर चौक खटीक मोहल्ला बताया. दुकान की तलाशी लेने पर सिगरेट, गुटका पान मसाला मिला जिसे जप्त करते हुए दुकान संचालक के विरूद्ध थाना बेलबाग में वैधानिक कार्यवाही की गई. इसी प्रकार अन्य शैक्षणिक संस्थानों के पास स्थित दुकानों में दबिश देते हुए चेक किया गया जिन दुकानों में गुटका, पान मसाला आदि पाए गए उन्हें जप्त करते हुये नगर निगम की टीम द्वारा चालानी कार्यवाही की गयी. शैक्षणिक संस्थानों के पास स्थित दुकान के संचालकों को हिदायत दी गई कि किसी भी प्रकार के नशे से सम्बंधित कोई भी सामाग्री विक्रय न करें, नशे से सम्बंधित कोई भी सामाग्री दुकान मे रखी पाये जाने पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

