जबलपुर के पाटन में किराना का सामान खरीदकर ठग ने फर्जी क्यूआर कोड पेमेंट दिखाया

जबलपुर के पाटन में किराना का सामान खरीदकर ठग ने फर्जी क्यूआर कोड पेमेंट दिखाया

प्रेषित समय :18:01:57 PM / Sat, Jul 18th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में पाटन स्थित किराना दुकान से सामान खरीदकर फर्जी क्यूआर कोड से पेमेंट करना दिखाकर दुकान संचालक सिद्धांत नायक के साथ युवक ने ठगी की वारदात की. पुलिस ने सिद्धांत नायक की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरु कर दी है.

पाटन पुलिस ने बताया कि सिद्धांत नायक उम्र 27 वर्ष की किराना दुकान में बीती शाम 4 बजे के लगभग एक व्यक्ति युवक जिसने अपना नाम अंशुल कांगले निवासी घमापुर बताते हुए कहा कि घर में चौक कार्यक्रम है किराना सामान खरीदना है.  अंशुल ने दुकान से 2 जार तुलसी तेल, 2 पेटी कुल 24 लीटर तेल, एक बोरी शक्कर, 2 बोरी चांवल कुल सामान कीमती 14 हजार 140 रूपये का आर्डर दिया. सिद्धांत ने सामान निकालकर दिया तो अंशुल नामक युवक ने बिल फोन पे के माध्यम करने की बात कही.

सिद्धांत ने अपना फोन पे नम्बर दे दिया, अंशुल ने फर्जी क्यूआर कोड दिखाते हुए कहा कि पेमेंट कर दिया है रुपए आ जाएगे. यहां तक कि उसे भुगतान सफल पेमेंट सक्सेस फुल दर्शाने वाला संदेश भी दिखा दिया. सिद्धांत को संदेह हुआ तो उसने अपने बैंक एकाउंट व यूपीआई की जांच की तो पता चला कि रुपए तो आए ही नहीं है. अंशुल कांगले सामान लेकर जाने वाला ही था कि किराना दुकान संचालक ने रोक लिया. इसके बाद थाना में खबर दी. पुलिस ने मामले में अंशुल कांगले नामक युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है. 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-