सोशल मीडिया पर दोस्ती, शादी का झांसा और दुष्कर्म: अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर दोस्ती, शादी का झांसा और दुष्कर्म: अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

प्रेषित समय :15:47:36 PM / Sun, Jul 19th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सोशल मीडिया के जरिए युवती से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की आरोपी से पहचान कुछ समय पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से हुई थी. बातचीत बढ़ने के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं. इस दौरान आरोपी ने युवती को शादी का भरोसा दिलाया और इसी बहाने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए.

आरोप है कि आरोपी ने इस दौरान युवती के निजी वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए. बाद में उसने कथित तौर पर वे अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए. घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता और उसके परिवार ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई.

शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की. जांच के दौरान उसकी लोकेशन महाराष्ट्र में मिलने पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.

एडिशनल एसपी योगेश कुमार देवांगन ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. मामले की आगे की जांच जारी है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-