जबलपुर में कट्टा अड़ाकर एक्सिस वाहन लूटने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार

जबलपुर में कट्टा अड़ाकर एक्सिस वाहन लूटने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार

प्रेषित समय :17:48:40 PM / Tue, Jul 21st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में घमापुर स्थित करियापाथर क्षेत्र में धर्मपालसिंह राजपूत के साथ कट्टा अड़ाकर लूट करने वाले तीन शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गए एक्सिस वाहन व लूट में प्रयुक्त कट्टा, मोटर साइकल जब्त कर ली है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि समदडिय़ा ग्रीन सिटी माढ़ोताल निवासी धर्मपाल सिंह राजपूत उम्र 56 वर्ष  आटो चलाता है. वह 18 जुलाई को करिया पाथर मरघटाई खारी विसर्जन कार्यक्रम में आया था. जहां से वह ग्वारीघाट जाने निकला, जैसे ही वह काली मंदिर मरघटाई के पास पहॅुचा तभी सामने से काले रंग की पल्सर मोटर सायकल में 3 लड़कों ने उसे घेर लिया एक लड़के ने देशी कट्टा निकालकर उसे अड़ा दिया तथा अन्य लड़कों ने उससे छीना झपटी किये तथा एक लड़का उसकी स्कूटी एक्सिस क्रमांक एमपी 20 जेड बी 2684 छीनकर भाग गया.

पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी. इस दौरान पुलिस ने राम मंदिर के पास मैदान में दबिश देते हुये पल्सर मोटर सायकिल लिये खडे 2 युवकों को पकड़ा जिन्होने पूछताछ पर अपने नाम साहिल पिता विष्णु सेन उम्र 19 वर्ष निवासी शीतला माई गंगाराम का बाड़ा थाना घमापुर एवं राज सोनकर पिता धर्मेन्द्र सोनकर उम्र 21 वर्ष निवासी खटीक मोहल्ला घमापुर चौक बेलबाग बताया. जिन्हें थाने लाकर पूछताछ करने पर दोनों ने अपने साथी सम्मान रैकवार के साथ मिलकर लूट की घटना कारित करना स्वीकार करते हुये साहिल की मोटर सायकिल से घटना कर भाग जाना तथा छीनी हुई एक्सिस सम्मान रैकवार के पास होना बताया.

सम्मान रैकवार की तलाश की जो घर पर नहीं मिला. बीती देर रात पुलिस ने टेस्टिंग रोड़ जवाहर स्कूल के पीछे ग्राउण्ड में सम्मान पिता अनिल रैकवार उम्र 19 वर्ष निवासी मछली बाजार हनुमानताल को पकड़ा, जिसकी तलाशी लेने पर एक कट्टा व कारतूस मिला. सम्मान रैकवार ने पूछताछ पर  अपने साथी साहिल एवं राज सोनकर के साथ मिलकर एक्सिस छीनना स्वीकार करते हुये छीनी हुई एक्सिस को टेस्टिंग रोड स्थित खण्डर भवन मे छिपाकर रखना बताया.          

आरोपी साहिल सेन से घटना मे प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकिल  एमपी 20 एक्स सी 4743 एवं सम्मान रैकवार की निशादेही पर छीनी हुई एक्सिस क्रमांक एमपी 20 जेडबी 2684 जप्त करते हुये तीनों आरोपी को थाना घमापुर के अपराध क्रमांक  477/26 धारा 309(1), 3(5) बीएनएस मे विधिवत गिरफ्तार किया गया.

नाम पता गिरफ्तार आरोपी-
1-सम्मान रैकवार पिता अनिल रैकवार उम्र 19 वर्ष निवासी मछली बाजार थाना हनुमानताल
2-साहित सेन, पिता विष्णु सेन उम्र 19 वर्ष निवासी शीतला माई गंगाराम का बाड़ा थाना घमापुर
3-राज सोनकर पिता धर्मेन्द्र सोनकर उम्र 21 वर्ष निवासी खटीक मोहल्ला घमापुर चौक थाना बेलबाग

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-