आज विशेष: 22 जुलाई 2026 - स्वाति नक्षत्र में वर्षा-जल एकत्रीकरण!

आज विशेष: 22 जुलाई 2026 - स्वाति नक्षत्र में वर्षा-जल एकत्रीकरण!

प्रेषित समय :16:28:47 PM / Wed, Jul 22nd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

धर्मधारण है कि स्वाति नक्षत्र में एकत्रित किया हुआ वर्षा-जल अमृत तुल्य होता है. 
यह धन समृद्धि देने के अलावा मनवांछित सुख भी देता है. 
आज 22 जुलाई 2026 को रात 11:00 बजे तक यह शुभ अवसर उपलब्ध है. 
इस दौरान कांच या पीतल के पात्र में वर्षा जल एकत्रित करें.
यह जल कांच की छोटी सी बोतल में भरकर तिजोरी में रखने से धन-समृद्धि की प्राप्ति होती है.
यह जल रोगी पर छिड़कने से रोग से राहत मिलती है, तो गंगाजल के साथ मिलकर भवन में छिड़कने से वास्तु दोष समाप्त होते हैं. 
* भाग्य आटा देता है, रोटी नहीं! 
याद रहे, ज्योतिषीय उपाय से बाधाएं समाप्त होती हैं तथा अच्छे अवसर मिलते हैं, लेकिन बगैर शुभकर्म के सारे उपाय शून्य है. 
इसलिए केवल उपाय के भरोसे सपने देखने का कोई अर्थ नहीं है. 
धन की कोई सीमा नहीं है, लेकिन धन के भौतिक सुख और आध्यात्मिक सुख में बड़ा फर्क है. 
कई लोग करोड़ों रुपए होने के बावजूद धन के तनाव में रहते हैं, तो कुछ लोगों के पास में थोड़ा धन होता है, लेकिन वे सुखी रहते हैं, क्योंकि धन के कारण उनके कोई काम रुकते नहीं है, ना ही उन्हें धन का तनाव होता है. 
उन्हें वास्तव में संतोष-धन की प्राप्ति होती है! 
* इन नक्षत्रों में जन्म लेने वालों के लिए विशेष लाभदायक! 
आज 22 जुलाई 2026 को स्वाति नक्षत्र वर्षा-जल मृगशिरा, चित्रा और धनिष्ठा नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों के लिए विशेष लाभदायक है.
यह वर्षा-जल अश्विनी, कृतिका, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तराफाल्गुनी, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा पूर्वभाद्रपद और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों के लिए शुभ फलदायी है!

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-