आज का दिनः 25 जुलाई 2026, सेहत को भाग्य का साथ मिले, उसके लिए रवि प्रदोष व्रत सर्वोत्तम है!

आज का दिनः 25 जुलाई 2026, सेहत को भाग्य का साथ मिले, उसके लिए रवि प्रदोष व्रत सर्वोत्तम है!

प्रेषित समय :22:08:20 PM / Fri, Jul 24th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

 * प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, बॉलीवुड एस्ट्रो एडवाइजर (व्हाट्सएप- 8875863494)
रवि प्रदोष व्रत - 26 जुलाई 2026, रविवार
आज के युवा सेहत को लेकर बेहद सतर्क हैं और इसीलिए समय निकाल कर जिम जाते हैं, लेकिन जिम जाने से पहले सेहत अच्छी होना बेहद जरूरी है, अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान आवश्यक है, तो सेहत को भाग्य का साथ मिले, उसके लिए रवि प्रदोष व्रत सर्वोत्तम है.
शिवकृपा प्राप्त करने के लिए हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी पर प्रदोष व्रत किया जाता है.
भोलेनाथ जब प्रसन्न होते हैं तो समस्त दोष समाप्त कर परम प्रसन्नता, परम सुख प्रदान करते हैं, प्रदोष व्रत-पूजा बहुत ही सरल है क्योंकि भोलेनाथ एकमात्र देव हैं जो पवित्र मन से की गई पूजा से ही प्रसन्न हो जाते हैं.
शिवोपासना में दुर्लभ मंत्र और कीमती पूजा सामग्री की जरूरत नहीं है, सच्चे मन से... जाप करें और शिवलिंग पर सर्वसुलभ पवित्र जल चढ़ाएं.  
सुख का अहसास कराता है- शांत मन और दुख का कारण है- अशांत मन, शिवोपासना से तुरंत मानसिक शांति प्राप्त होती है.
प्रदोष व्रत में दिनभर निराहार रहकर सायंकाल पवित्र स्नान करने के बाद श्वेत वस्त्रों में शांत मन से भगवान शिव का पूजन किया जाता है.जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, प्रदोष व्रत को करने से हर प्रकार के दोष मिट जाते  है.
इस व्रत के प्रमुख देवता शिव हैं इसलिए उनके साथ-साथ शिव परिवार की आराधना विशेष फलदायी मानी जाती है.
* आज का राशिफल : 25 जुलाई 2026
वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुम्भ राशियों के लिए उत्तम समय, शेष राशियों के लिए सामान्य दिन, मेष राशि में जन्मे लोगो के लिए अष्टम चन्द्र, शिवोपासना करें!
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, विभिन्न पंचांगों, धर्मग्रथों से साभार ली गई है, स्थानीय समय, परंपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि यहां दिया जा रहा समय अलग-अलग शहरों में स्थानीय समय के सापेक्ष थोड़ा अलग हो सकता है.
* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है!

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-