- प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, बॉलीवुड एस्ट्रो एडवाइजर (व्हाट्सएप- 6367472963)
* गुरु पूर्णिमा - 29 जुलाई 2026, बुधवार
* पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ - 28 जुलाई 2026 को 06:18 पीएम बजे
* पूर्णिमा तिथि समाप्त - 29 जुलाई 2026 को 08:05 पीएम बजे
गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः.
गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः॥
भावार्थः जीवन में अंधकाररूपी अज्ञानता को दूर करनेवाले गुरु ही ब्रह्मा हैं, गुरु ही विष्णु हैं, गुरु ही शिव हैं; गुरु ही साक्षात् परब्रह्म.... परमगुरु हैं, ऐसे सद्गुरु को प्रणाम!
* गुरु पूर्णिमा पर महर्षि वेदव्यास सहित ब्रह्मा, विष्णु और महेश की पूजा की जाती है.
* इस अवसर पर अपने इष्ट देव की गुरु स्वरूप पूजा करें.
* इसके बाद, किसी भी बालक के माता-पिता उसके प्रथम गुरु होते हैं, उनकी पूजा करनी चाहिए.
* अपने अनुभव के आधार पर इस जगत में आप जिसे अपना सच्चा गुरु मानते हैं, उनकी पूजा करनी चाहिए.
* भविष्योत्तर पुराण के अनुसार गुरु पूजा से ज्ञान, विद्या और पुण्य बढ़ता है.
* गुरु पूर्णिमा के दिन सवेरे पवित्र स्नान करके गुरु के पास जाना चाहिए.
* गुरु को ऊंचे आसन पर बैठाकर फूलों की माला पहनाकर, चरणस्पर्श करें, आशीर्वाद लें और यथाशक्ति गुरु दक्षिणा प्रदान करनी चाहिए!
* आज का राशिफल : 27 जुलाई 2026
मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुम्भ, मीन राशियों के लिए उत्तम समय, शेष राशियों के लिए सामान्य दिन, वृषभ राशि में जन्मे लोगो के लिए अष्टम चन्द्र, शिवोपासना करें!
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, विभिन्न पंचांगों, धर्मग्रथों से साभार ली गई है, स्थानीय समय, परंपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि यहां दिया जा रहा समय अलग-अलग शहरों में स्थानीय समय के सापेक्ष थोड़ा अलग हो सकता है.
* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है!
आज का दिन- 27 जुलाई 2026, गुरु पूजा से ज्ञान, विद्या और पुण्य बढ़ता है!
प्रेषित समय :21:25:27 PM / Sun, Jul 26th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

