जबलपुर: कर्तव्यनिष्ठ ट्रेन कंडक्टर की ईमानदारी से यात्रियों को मिला खोया सामान, राजकोट एक्सप्रेस की घटना

जबलपुर: कर्तव्यनिष्ठ ट्रेन कंडक्टर की ईमानदारी से यात्रियों को मिला खोया सामान, राजकोट एक्सप्रेस की घटना

प्रेषित समय :19:09:33 PM / Tue, Jul 28th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल यात्रियों की सुरक्षित, सहज एवं विश्वसनीय यात्रा सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनकी अमानत की सुरक्षा के प्रति भी सतत प्रतिबद्ध है. इसी क्रम में गाड़ी संख्या 22937 रीवा-राजकोट एक्सप्रेस में ड्यूटी पर कार्यरत कंडक्टर संजय तिवारी ने अपनी सतर्कता एवं ईमानदारी का परिचय देते हुए दो यात्रियों का खोया सामान सुरक्षित बरामद कर उन्हें उपलब्ध कराने की सराहनीय पहल की.

यात्रा के दौरान कोच के वॉशरूम में एक यात्री का वॉलेट मिला. श्री तिवारी ने चार्ट एवं पूछताछ के माध्यम से उसकी पहचान कोच ए-1 की बर्थ संख्या 43 पर यात्रा कर रहे चेतन कोटक के रूप में की तथा वॉलेट उन्हें सुरक्षित लौटा दिया. वॉलेट में महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं नगद राशि सुरक्षित थी. अपना सामान सकुशल प्राप्त होने पर यात्री ने रेलकर्मी का आभार व्यक्त करते हुए भारतीय रेल की कार्यशैली की सराहना की.

दूसरे यात्री का मोबाइल फोन सौंपा

इसी गाड़ी में बर्थ संख्या 44 पर यात्रा कर रहे श्री कुदसिया मोई का मोबाइल फोन छूट गया था. रेल मदद के माध्यम से सूचना प्राप्त होने पर श्री संजय तिवारी ने मोबाइल बरामद कर सुरक्षित रख लिया है, जिसे यात्री को उनकी वापसी यात्रा के दौरान सुपुर्द किया जाएगा. जबलपुर रेल मंडल अपने कर्तव्यनिष्ठ एवं ईमानदार कर्मचारियों के ऐसे कार्यों की सराहना करता है, जो यात्रियों का विश्वास सुदृढ़ करने के साथ भारतीय रेल की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को भी प्रतिबिंबित करते हैं.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-