शगुन शास्त्र के अनुसार, जब कोई व्यक्ति अपने घर से बाहर निकल रहा है और घर से बाहर निकलते वक्त उसे रास्ते में यदि यह चीजें दिख जाएं तो उसके जीवन में कुछ शुभ कार्य होने वाला है. जब आप घर से बाहर निकल रहे हो और आपको अपने घर में ही दूध दिख जाए तो इसे शगुन शास्त्रों में बहुत शुभ माना जाता है. इसके बाद यदि आप किसी शुभ कार्य, किसी विवाह या यात्रा पर निकल रहे हैं. और रास्ते में यदि आपको कोई गाय अपने बछड़े को दूध पिलाती हुई दिख जाए तो इसे भी शगुन शास्त्रों के अनुसार काफी शुभ माना गया है. अगर आप घर से बाहर निकलते वक्त ही किसी की अर्थी या फिर कोई पानी से भरा हुआ पात्र देखते हैं तो इसे शगुन शास्त्र में शुभ माना गया है.
यदि आपको किसी प्रकार की बीमारी भी नहीं है और मौसम में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है तो इस दौरान भी अगर आपको छींक आती है तो शगुन शास्त्र में यह बहुत अशुभ माना गया है. यदि आपको छींक बार-बार आ रही है तो ऐसे में यह बहुत ही ज्यादा अच्छा संकेत है . अगर घर से निकलते वक्त ही आपको कोई भी भिखारी मिल जाए तो उस भिखारी को जरूर कुछ पैसे व उसके जरूरत का सामान दान करें. यह एक संकेत है कि आपको कर्ज से जल्द ही मुक्ति मिल सकती है.
शगुन शास्त्र के अनुसार , घर से बाहर निकलने के दौरान यदि आपको मछली या हाथी दिख जाए तो यह भविष्य में कुछ अच्छा घटित होने की ओर संकेत करता है. शगुन शास्त्र के अनुसार, घर से बाहर निकलने के दौरान यदि आपको फूल माला या फूल दिखाई दे तो यह काफी शुभ संकेत माना जाता है. इसके बाद यदि आपको पान का पत्ता भी दिखाई देता है तो यह भी एक शुभ संकेत है. इन चीजों का दिखना यह संकेत देता है कि जिंदगी में जल्द ही कोई मांगलिक अवसर या कार्य होने वाला है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

