मुंबई. भारतीय शेयर बाजार में 29 जुलाई को बढ़त रही. सेंसेक्स 889 अंक की उछाल के साथ 77,655 पर बंद हुआ. निफ्टी में भी 265 अंक की बढ़त रही, ये 24,250 पर बंद हुआ. आईटी, मेटल, फार्मा और एफएमसीजी शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही.
बाजार में तेजी के ये बड़े कारण
आईटी स्टॉक्स में खरीदारी: इंफोसिस, टीसीएस और एचसीएल टेक जैसी कंपनियों के शेयर अच्छे चढ़े. ग्लोबल ्रढ्ढ सेक्टर की बिकवाली से निवेशक भारतीय आईटी कंपनियों की तरफ आए.
विदेशी निवेशकों की वापसी- कल विदेशी निवेशकों ने 755 करोड़ के शेयर खरीदे, जो पिछले दिनों की बिकवाली के बाद राहत की खबर है.
अच्छे नतीजे- वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में ज्यादातर कंपनियों के नतीजे बेहतर रहे हैं, जिससे निवेशकों का कॉन्फिडेंस बढ़ा.
मंगलवार को बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले कल यानी 28 जुलाई को शेयर बाजार में गिरावट रही थी. सेंसेक्स 69 अंक की गिरावट के साथ 76,765 के स्तर पर बंद हुआ था. निफ्टी भी 10 अंक गिरा, ये 23,985 के स्तर पर बंद हुआ था.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

--Investors-battered;-₹4-lakh-crore-wiped-out..jpg)