हरिद्वार: गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 नाबालिग कांवड़ यात्रियों की मौत, मचा हड़कम्प

हरिद्वार: गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 नाबालिग कांवड़ यात्रियों की मौत, मचा हड़कम्प

प्रेषित समय :19:06:03 PM / Fri, Jul 31st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

हरिद्वार.  गंगनहर में स्नान करने के दौरान चंडीगढ़ से आए चार नाबालिग कांवड़ यात्रियों की डूबने से मौत हो गई. यह घटना ज्वालापुर क्षेत्र में जटवाड़ा पुल के पास हुई.

पुलिस के अनुसार, चंडीगढ़ से लगभग 17 कांवड़ यात्रियों का एक दल पवित्र गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार आया था. जल भरने के बाद दल वापस लौट रहा था. इस दौरान, यह दल ज्वालापुर में जटवाड़ा पुल के समीप गंगनहर के पास रुका और वहां स्नान करने लगा.

गंगनहर बंद होने के बावजूद गड्ढे में था पानी

बताया जा रहा है कि पहाड़ों पर लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई दिनों से गंगनहर के पानी में भारी मात्रा में सिल्ट (गाद) आ रही थी. सुरक्षा के मद्देनजर गंगनहर को बंद किया गया था, जिससे उसमें प्रवाह कम था, लेकिन गंगनहर के बीचों-बीच में गहरे गड्ढे बने हुए थे, जिनमें भारी मात्रा में पानी भरा था. स्नान करने के दौरान चारों नाबालिग अनजाने में ऐसे ही एक गहरे गड्ढे की चपेट में आ गए और डूब गए. हादसे का शिकार हुए सभी किशोरों की उम्र 16 से 17 वर्ष के बीच है

मृतकों की पहचान

शिवांशु (16 वर्ष), पुत्र पवन सिंह, नीतेश, पुत्र राजेश, भरत, पुत्र हरीश (निवासी: सेक्टर 16, चंडीगढ़), रोहित, पुत्र भवानी प्रजापति (निवासी: सेक्टर 26/30, चंडीगढ़) शामिल हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-