जबलपुर. नीट परीक्षा को लेकर नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर भाजपा सांसद कंगना रनौत की टिप्पणी के विरोध में आज छात्राओं ने जबलपुर में प्रदर्शन किया. घंटाघर पर एकत्रित छात्राओं ने कंगना रनौत का पुतला फूंका और उनके सांसद पद से इस्तीफा लेने की मांग की.
प्रदर्शन में शामिल छात्राओं का कहना था कि दिल्ली का आंदोलन नीट पेपर लीक व छात्रों के भविष्य से जुड़ा था. उनका आरोप है कि ऐसे गंभीर मुद्दे पर सांसद द्वारा छात्रों और महिलाओं के खिलाफ की गई टिप्पणी अनुचित और आपत्तिजनक है. छात्रा रुचिका गुप्ता ने कहा कि छात्रों ने पुलिस की लाठियां खाकर आंदोलन किया था और उस आंदोलन को लेकर सांसद की भाषा लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है. उन्होंने कहा कि महिलाओं पर इस तरह की टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती.
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में कंगना रनौत का पुतला फूंका. उनका कहना था कि यदि सांसद के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें पद से नहीं हटाया गया, तो शहर में आगे भी विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. गौरतलब है कि कंगना ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में हुए छात्र आंदोलन पर निशाना साधा था. प्रदर्शनकारी जेन-जी छात्रों को जनरेशन गटर कहा था. इतना ही नहीं, कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी रील्स को भद्दा बताया. उन्होंने कहा कि ऐसी रील्स देखकर उन्हें उल्टी आने जैसा महसूस होता है. कंगना रनोट ने इंस्टाग्राम पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि प्रदर्शनकारियों के बोलने का तरीका और भाषा बेहद खराब है. उन्होंने लिखा, "मैंने अपनी जिंदगी में एक साथ किसी फ्रेम में इतना भद्दा कंटेंट नहीं देखा है. इन्हें कौन पैदा कर रहा है और कैसी परवरिश दे रहा है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

