एमपी में बसों की यात्रा हुई महंगी, किराया बढ़ा, 2 रुपये प्रति किमी,रात को 10 प्रतिशत अतिरिक्त चुकाना होगा

एमपी में बसों की यात्रा हुई महंगी, किराया बढ़ा, 2 रुपये प्रति किमी,रात को 10 प्रतिशत अतिरिक्त चुकाना होगा

प्रेषित समय :19:09:56 PM / Wed, Aug 5th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

भोपाल. एमपी सरकार ने यात्री बसों के किराए में बढ़ोत्तरी कर दिया है. सामान्य मिनी बसों का अधिकतम किराया 2 रुपए प्रति किलोमीटर तय कर दिया है. किराया बढ़ोतरी को लेकर बस ऑपरेटरों ने 7 अगस्त से हड़ताल का ऐलान किया था. इससे पहले राज्य सरकार यात्री बसों की नई किराया सूची जारी कर दी है. 

बस ऑपरेटर की मांग को देखते हुए परिवहन विभाग ने यात्री बस किराए को लेकर नई अधिसूचना जारी की है. यह नई दरें 5 अगस्त 2026 से प्रभावी हो गई है. अतिरिक्त रात्रि किराया डीलक्स नॉन एसी स्लीपर, डीलक्स एसी बस और सुपर लग्जरी कोच के किरायों पर चार्जेबल नहीं होगा. एक्सप्रेस बस सेवाओं के लिए कोई अतिरिक्त प्रभार नहीं किया जाएगा. परिवहन आयुक्त द्वारा समय-समय पर बस सेवाओं का रात्रिकालीन सेवा, डीलक्स, एसी डीलक्स और सुपर लग्जरी कोच सेवाओं के रूप में वर्गीकरण किया जाएगा.

यात्री बसों का नया किराया

वाहन का प्रकार         अधिकतम यात्री किराया
सामान्य मंजिली बस      2 रुपए प्रति यात्री प्रति किलोमीटर या न्यूनतम 10 रुपए
रात्री बस सेवा     सिटी बस छोड़कर सामान्य मंजिली गाड़ी के किराए से 10प्रतिशत अधिक
डीलक्स बस (नॉन एसी)    सामान्य मंजिली गाड़ी के किराए से 25 प्रतिशत अधिक
स्लीपर    सामान्य मंजिली गाड़ी के किराए से 40 प्रतिशत अधिक
डीलक्स बस (एसी)    सामान्य मंजिली गाड़ी के किराए से 50 प्रतिशत अधिक
सुपर लग्जरी कोच (एसी)     सामान्य मंजिली गाड़ी के किराए से 75 प्रतिशत अधिक.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-