* प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, बॉलीवुड एस्ट्रो एडवाइजर (व्हाट्सएप- 8875863494)
* रोहिणी व्रत - 8 अगस्त 2026
धार्मिक धारणा के अनुसार 27 नक्षत्रों में से एक प्रमुख नक्षत्र- रोहिणी का व्रत पारिवारिक सुख और आर्थिक तनाव से मुक्ति प्रदान करता है.
रोहिणी व्रत जैन समुदाय का एक महत्वपूर्ण दिन है, रोहिणी व्रत मुख्य रूप से महिलाओं द्वारा अपने पति की दीर्घायु के लिए किया जाता है.
एक निश्चित समयावधि के लिए संकल्प लेकर प्रतिमाह यह व्रत किया जाता है.
जिस दिन रोहिणी नक्षत्र प्रभावी होता है, उस दिन रोहिणी व्रत किया जाता है.
इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखता है और जाने-अनजाने हुई गलतियों, अपराधों आदि के लिए भी क्षमा मांगता है.
जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता के लिए रोहिणी व्रत सर्वोत्तम है!
* आज का राशिफल : 7 अगस्त 2026
वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन राशियों के लिए उत्तम समय, शेष राशियों के लिए सामान्य दिन, तुला राशि में जन्में लोगो के लिए अष्टम चन्द्र, शिवोपासना करें!
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, विभिन्न पंचांगों, धर्मग्रथों से साभार ली गई है, स्थानीय समय, परंपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि यहां दिया जा रहा समय अलग-अलग शहरों में स्थानीय समय के सापेक्ष थोड़ा अलग हो सकता है.
* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है!

