ग्वालियर-इटावा हाईवे पर डंपर और गैस वाहन से टकराकर पलटी स्लीपर बस, एक महिला की मौत, कई घायल

ग्वालियर-इटावा हाईवे पर डंपर और गैस वाहन से टकराकर पलटी स्लीपर बस, एक महिला की मौत, कई घायल

प्रेषित समय :10:54:01 AM / Fri, Aug 7th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

भिंड. ग्वालियर-इटावा हाईवे पर शुक्रवार की सुबह गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में मार्ग टोड़े वाली माता के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यात्रियों से भरी एक स्लीपर बस डंपर और गैस सिलेंडरों से लदे एक भारी वाहन की चपेट में आने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. हादसे में एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए. घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.

सूचना मिलते ही गोहद चौराहा थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया. गंभीर रूप से घायल यात्रियों का उपचार जारी है. मृत महिला की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं.

जांच में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा तेज रफ्तार और वाहनों के आमने-सामने टकराव के कारण हुआ. हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है. दुर्घटनाग्रस्त बस को हटाने और यातायात सुचारु करने के लिए क्रेन की मदद ली गई.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-