-प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, बॉलीवुड एस्ट्रो एडवाइजर (व्हाट्सएप- 8875863494)
* कामिका एकादशी - 9 अगस्त 2026
* पारण का समय - 06:18 एएम से 08:00 एएम, 10 अगस्त 2026
* पारण के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय - 08:00 एएम
* एकादशी तिथि प्रारम्भ - 8 अगस्त 2026 को 01:59 पीएम बजे
* एकादशी तिथि समाप्त - 9 अगस्त 2026 को 11:04 एएम बजे
अच्युतम केशवम रामनारायणम, कृष्ण दामोदरम् वासुदेवम् हरे.
श्रीधरम् माधवम् गोपिकावल्लभम, जानकी नायकम श्रीरामचन्द्रम् भजे..
* कामिका एकादशी करने वाले भक्तों को नरक के कष्ट नहीं भोगने पड़ते हैं, वे सहज ही स्वर्ग के अधिकारी बन जाते हैं.
* जो भक्त विष्णुदेव का तुलसीदल से पूजन करते हैं, उनके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं.
* जीवन में कामयाबी के लिए नियमित रूप से विष्णुदेव की पूजा करें.
* धर्मग्रंथों में... जीवन में सुख के लिए एकादशी व्रत-पूजा को उत्तम मार्ग बताया है.
* एकादशी के दिन पवित्र स्नानादि के पश्चात गंगा जल, तुलसी दल, तिल, फूल, पंचामृत आदि से भगवान नारायण की पूजा करनी चाहिए.
* इस व्रत में व्रत रखने वाले श्रद्धालु को यथासंभव बिना जल के रहना चाहिए.
* अगर व्रती श्रद्धालु चाहें तो संध्याकाल में दीपदान के पश्चात फलाहार ग्रहण कर सकते हैं.
* क्योंकि सुख के लिए यह व्रत है इसलिए यथासंभव पति-पत्नी, दोनों को व्रत रखना चाहिए.
* आज का राशिफल : 9 अगस्त 2026
मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर राशियों के लिए उत्तम समय, शेष राशियों के लिए सामान्य दिन, वृश्चिक राशि में जन्में लोगो के लिए अष्टम चन्द्र, शिवोपासना करें!
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, विभिन्न पंचांगों, धर्मग्रथों से साभार ली गई है, स्थानीय समय, परंपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि यहां दिया जा रहा समय अलग-अलग शहरों में स्थानीय समय के सापेक्ष थोड़ा अलग हो सकता है.
* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है!

