जबलपुर के खितौला में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी विभाग की दबिश, मची भगदड़, अफरातफरी

जबलपुर के खितौला में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी विभाग की दबिश, मची भगदड़, अफरातफरी

प्रेषित समय :14:50:40 PM / Sun, Aug 9th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. जबलपुर के सिहोरा स्थित घोरा कोनी व खितौला में आज सुबह भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई. जब आबकारी विभाग की टीम ने अवैध रुप से संचालित शराब के ठिकानों पर दबिश दी. टीम ने 75 पाव देशी शराब, 90 किलो महुआ लाहन, हाथ भट्टियों बनी कच्ची शराब जब्त की है. टीम ने तीन मामले दर्ज किए है.

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ग्राम घोरा कोनी में ताराबाई पति रम्मू बर्मन बड़े पैमाने में कच्ची शराब बनाने का कारोबार कर रही थी. टीम ने उसके घर पर दबिश दी तो भगदड़ मच गई. टीम ने मौके से 40 पाव देशी प्लेन शराब और 35 पाव मसाला शराब बरामद हुई. टीम ने शराब जब्त कर प्रकरण दर्ज किया. इसके बाद आबकारी अधिकारियों ने खितौला में दबिश दी, यहां से 10 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब और 90 किलो महुआ लाहन बरामद हुआ. टीम ने लाहन का नमूना लेने के बाद उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया.

अधिकारियों के अनुसार, महुआ लाहन का उपयोग कच्ची शराब बनाने में किया जाता है. इसके अलावा एक और ठिकाने पर दबिश दी गई. आबकारी विभाग ने तीन मामले दर्ज कर कार्रवाई की है. इस दौरान आबकारी उपनिरीक्षक नेक लाल बागरी, मुख्य आरक्षक फूल सिंह एटिया, संत लाल मरावी और आबकारी आरक्षक ज्ञानेंद्र सिंह शामिल रहे. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-