जबलपुर. एमपी के जबलपुर में जिला न्यायालय परिसर के गेट नम्बर तीन से चाकू लेकर घुस रहे बदमाश अनमोल बेन को सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया. आरोपी के कब्जे से पुलिस ने मछलीनुमा धारदार चाकू बरामद किया है.
पुलिस के अनुसार मान्नीय जिला न्यायालय गेट नम्बर 3 में तैनात सुरक्षा गार्ड से सूचना मिली कि जिला न्यायालय गेट नमबर 3 के पास एक व्यक्ति चाकू लिये है सूचना की तस्दीक पर गेट नम्बर 3 के पास दबिश दी गई जहां 1 व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने पूछताछ पर अपना नाम अनमोल बेन पिता जालीम सिंह बेन उम्र 26 वर्ष निवासी ईसाई मोहल्ला गोरखपुर बताया, तलाशी लेने पहने हुये पेंट के वायें जेब में मछलीनुमा धारदार चाकू रखे मिला, जिसे जप्त करते हुये आरोपी अनमोल बेन के विरूद्ध धारा 25 आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई. उल्लेखनीय है कि पकड़ा गया आरोपी अनमोल बेन आपराधिक प्रवृति का है जिसके विरूद्ध, अवैध वसूली, विस्फोटक पदार्थ, हत्या का प्रयास, आम्र्स एक्ट, मारपीट सहित पूर्व से 10 अपराध पंजीबद्ध हैं. आरोपी को चाकू रखे रंगेहाथ पकडऩे में प्रधान आरक्षक दिवाकर तिवारी, आरक्षक ओम उपाध्याय की सराहनीय भूमिका रही.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

