जबलपुर. एमपी के जबलपुर में लार्डगंज पुलिस ने छोटू चौबे गैंग के गुर्गे कुनाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कुनाल के पास से पुलिस ने पिस्टल, कारतूस व बाइक जब्त की है. कुनाल ने पिछले दिनों राइट टाउन स्थित होटल में लग्जरी रुम न मिलने पर मैनेजर शिवम अग्रवाल पर फायरिंग की थी.
इस संबंध में कोतवाली सीएसपी अखिलेश गौर ने बताया कि शिवम अग्रवाल उम्र 29 वर्ष निवासी रानीताल गेट नम्बर 1 अवलोकन इन होटल जो राइट टाउन प्रेम मंदिर व्हाइट किचन के सामने मदनमहल में मैनेजर है. 26 जुलाई को जगदीश अखाड़ा के पास रहने वाला कुनाल पटेल होटल आया और लग्जरी कमरा रात रूकने के मांगा. शिवम द्वारा यह कहते हुए मना कर दिया कि कमरे खाली नहीं है. जिसपर कुनाल धमकी देते हुए चला गया. दूसरे दिन 27 जुलाई को शिवम जब ड्यूटी से फुरसत होकर घर जा रहा था. इस दौरान पानी गिरने लगा, जिसपर शिवम रानीताल में दिनेश फर्नीचर के पास खड़ा होकर पानी रुकने का इंतजार करने लगा. तभी कुनाल पटेल अपने साथी शनि के साथ बाइक पर आया और शिवम को देखते हुए फायरिंग शुरु कर दी.
फायरिंग से शिवम बच गया, इसके बाद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई. इसके बाद से पुलिस की टीम कुनाल की तलाश में जुटी रही, बीती रात कुनाल रानीताल शमशान के पास से निकल रहा था,इस बात की खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई और घेराबंदी करते हुए कुनाल पटेल को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने कुनाल के कब्जे से एक पिस्टल व कारतूस बरामद किया है. पूछताछ में कुनाल ने बताया कि उक्त पिस्टल छोटू चौबे ने दी थी. गौरतलब है कि पकडा गया आरोपी कुनाल पटेल अपराधी प्रवृत्ति का युवक है जिसके विरूद्ध अवैध वसूली, मारपीट, जुआ एक्ट, आर्म्स एक्ट के 6 अपराध पंजीबद्ध हैं. आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी लॉर्डगंज नवल आर्य, उप निरीक्षक लेखराम नादोनिया, सहायक उप निरीक्षक मनोज गोस्वामी, सहायक उप निरीक्षक पुष्पराज परस्ते, सहायक उप निरीक्षक राजेश वर्मा, आरक्षक पंकज सनोडिया, हुलेश परस्ते, शुभम पटेल, ऋषभ बर्मन की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

