जबलपुर। एमपी के मंडला में आज सुबह जबलपुर ईओडब्ल्यू की टीम ने वन विभाग के क्लर्क स्वेतांक चौरसिया के राज राजेश्वरी स्थित घर पर छापा मारा है। उक्त कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत के चलते की गई है।
इस संबंध में ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने बताया कि स्वेतांक चौरसिया के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति जमा करने की शिकायते मिली थी। जिसकी जांच के बाद जबलपुर ईओडब्ल्यू की टीम ने आज सुबह उनके आवास पर छापा मारा है। ईओडब्ल्यू की टीम को देखकर परिवार के सदस्यों सहित स्वेतांक चौरसिया स्तब्ध रह गए। टीम द्वारा लिपिक के घर में मौजूद दस्तावेजों, संपत्ति से संबंधित कागजात और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की गहन जांच की जा रही है। अधिकारी संपत्ति और आय से जुड़े दस्तावेजों का मिलान कर रहे हैं। इसके बाद खुलासा हो पाएगा कि कितनी सम्पति आय से अधिक है।
जबलपुर ईओडब्ल्यू की टीम ने मंडला में वन विभाग के क्लर्क के घर छापा मारा,
प्रेषित समय :10:09:56 AM / Wed, Aug 12th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर


