-प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, बॉलीवुड एस्ट्रो एडवाइजर (व्हाट्सएप- 8875863494)
* अन्वाधान - 12 अगस्त 2026
* इष्टि - 13 अगस्त 2026
* धर्मधारणा के अनुसार- अन्वधान और इष्टि अनिवार्य पर्व हैं.
* अन्वधान के दिन- एक दिन का उपवास रखा जाता हैं और इष्ट के दिन यज्ञ करते हैं.
* इस दिन भगवान श्रीविष्णु के भक्त उनका आह्वान करते हैं और व्रत कर उनकी पूजा करते हैं.
* धर्मग्रंथों में भगवान श्रीविष्णु का एक नाम यज्ञ है, इष्टि के दिन इन्हीं भगवान श्रीविष्णु के निमित्त यज्ञ किया जाता है.
* इस दिन प्रातःकाल पवित्र स्नान आदि करके साफ, स्वच्छ, धुले हुए वस्त्र धारण करें पूजा का संकल्प करें.
* भगवान श्रीविष्णु तथा श्रीलक्ष्मी की पूजा करें तथा श्रीविष्णु के महामंत्र- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय, मंत्र से हवन करें.
* यथाशक्ति दान-पुण्य करें.
* यह पर्व भौतिक सुख और अध्यात्मिक ज्ञान प्रदान करनेवाला है, दुर्भाग्य दूर करके समस्त मनोकामनाएं पूर्ण करनेवाला है!
* आज का राशिफल : 13 अगस्त 2026
मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुंभ, मीन राशियों के लिए उत्तम समय, शेष राशियों के लिए सामान्य दिन, मकर राशि में जन्मे लोगो के लिए अष्टम चन्द्र, शिवोपासना करें!
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, विभिन्न पंचांगों, धर्मग्रथों से साभार ली गई है, स्थानीय समय, परंपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि यहां दिया जा रहा समय अलग-अलग शहरों में स्थानीय समय के सापेक्ष थोड़ा अलग हो सकता है.
* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है!
आज का दिन- 13 अगस्त 2026, अन्वधान और इष्टिः भौतिक सुख और अध्यात्मिक ज्ञान प्रदान करनेवाला पर्व!
प्रेषित समय :20:20:58 PM / Wed, Aug 12th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

