लातेहार. झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरदगा-चंदवा मुख्य मार्ग स्थित डेढ़टंगवा घाटी में शनिवार को भीषण सड़क दुर्घटना हुई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक कंटेनर ऑटो पर पलट गया. हादसे में 7 लोगों की मौत की सूचना मिली है.
लातेहार में शनिवार को भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है. घटना चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत डेटटंगवा घाटी के पास हुई. लोहरदगा की ओर से चंदवा आ रहे एक कंटेनर वाहन ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी और इसके बाद सवारी टेंपो को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक और टेंपो कंटेनर के नीचे दब गए. हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं. चंदवा की ओर से एक टेंपो और बाइक सवार लोहरदगा की ओर जा रहे थे.
बाइक सवार महिला-बच्चे की मौत
डेटटंगवा घाटी में सामने से आ रहे कंटेनर ने पहले बाइक को टक्कर मारी. इसके बाद कंटेनर टेंपो से जा टकराया. हादसे के बाद बाइक और टेंपो पूरी तरह कंटेनर के नीचे दब गए. स्थानीय लोगों के अनुसार, बाइक पर एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चा सवार थे. इनमें महिला और बच्चे की मौत हो गई.
टेंपो सवार चार लोगों ने तोड़ा दम
वहीं, टेंपो में छह से सात लोग सवार थे, जिनमें से चार लोगों की मौके पर मौत हो गई. मृतकों की संख्या बढऩे की आशंका जताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही चंदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया. कंटेनर के नीचे दबे टेंपो और बाइक को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद ली गई. घायलों को इलाज के लिए चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है. टेंपो सवार लोग लातेहार थाना क्षेत्र के सांसंग के कोढ़ास क्षेत्र से लोहरदगा के चपरी जा रहे थे.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

