डॉ. मधुर वर्मा पमरे के सीपीआरओ, शशांक गुप्ता ने सीडीसीएम का पदभार ग्रहण किया, कर्मचारियों ने किया स्वागत

डॉ. मधुर वर्मा पमरे के सीपीआरओ, शशांक गुप्ता ने सीडीसीएम का पदभार ग्रहण किया, कर्मचारियों ने किया स्वागत

प्रेषित समय :19:04:12 PM / Mon, Aug 17th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर मंडल के वाणिज्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डॉ. मधुर वर्मा को मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ), पश्चिम मध्य रेलवे के पद पर पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं. साथ ही शशांक गुप्ता द्वारा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीडीसीएम, जबलपुर के पद पर पदभार ग्रहण करने पर वाणिज्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया.

रेलवे के आदेश के अनुसार डॉ. मधुर वर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जबलपुर को स्थानांतरित कर मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, मुख्यालय, जबलपुर के पद पर पदस्थ किया गया है. वहीं शशांक गुप्ता, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जबलपुर-2 को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जबलपुर के पद पर पदस्थ किया गया है.

इस अवसर पर वाणिज्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों को उनके नवीन दायित्वों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की. विभागीय अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. मधुर वर्मा अपने नए दायित्व में पश्चिम मध्य रेलवे की जनसंपर्क गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा श्री शशांक गुप्ता के नेतृत्व में जबलपुर मंडल का वाणिज्य विभाग यात्री सुविधाओं एवं राजस्व संबंधी कार्यों में नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगा.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-