जबलपुर. एमपी के जबलपुर में साइबर ठगी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है. ठगों ने कोतवाली, अधारताल, बेलखेड़ा व मझौली में चार लोगों को अपना शिकार बनाया है. जिनके एकाउंट से लाखों रुपए निकाल लिए गए है. पुलिस ने पीडि़तों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
कोतवाली-
राहुल जैन उम्र 35 वर्ष की गल्ला मंडी निवाडग़ंज में है. राहुल के मोबाइल फोन पर यूपीआई से उसके खाता में आईडीबीआई बैंक राइट टाउन ब्रांच के माध्यम से किसी अज्ञात व्यक्ति हीरालाल यादव से उसके खाते में 31 हजार रूपये आये. फिर 7 मिनिट बाद 33 हजार रूपये उसके बैंक अकाउण्ट से आटोमेटिक ट्रांसफर हो गये.
अधारताल-
दुर्गेश रजक उम्र 30 वर्ष निवासी संजय नगर भड़पुरा अधारताल अपना मोबाइल फोन मोबाइल चला रहा था. दोपहर लगभग 2 बजे उसके व्हाटसएप् पर भारतीय राजीव बैंक से एक एपीके फाईल आयी, उसने फाईल खोलकर डाउनलोड किया तथा 5 मिनिट बाद फाईल को मोबाइल से डिलीट कर दिया. फिर उसके मोबाइल पर अपडेट करने के लिये मैसेज आने पर ओके कर दिया जिससे मोबाइल अपडेट होने लगा. शाम लगभग 6-30 बजे वह मोबाइल दिखवाने गया देखा उसका मोबाइल 99 प्रतिशत अपडेट होकर रूक गया. दुकान वाले ने मोबाइल चालू करने के लिये साफ्टवेयर डाला, मोबाइल चालू हो गया चैक करने पर मोबाइल में पैसे कटने के 2 ट्रांजेक्शन मैसेज डले हुये थे उसके इंडियन बैंक के खाते से नुरूद्दीन शेख मोबाइल नम्बर के खाता में 80 हजार रूपये व मिस्टर परमार नीलेश कांतिबाई के मोबाइल नमबर के खाता में 18 हजार रूपये ट्रांसफर हो गए.
बेलखेड़ा-
हरिशंकर लोधी उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम नवीन चरगवां खेती किसानी करता है, पिछले दिनों उसके खाते एयरटेल पेमेंट बैंक में 40,000/ रुपया मकान बनाने का शासकीय पैसा आया था. इसके बादमोबाईल नंबर पर लगभग 10 बजे सुबह एक मोबाईल नंबर से कॉल आया और बोला कि हम तुम्हारे नंबर पर बैलेंस डाल रहे है जो पासवर्ड और ओटीपी आई हो तो बता दो तो उसने पासवर्ड और ओटीपी बता दी कुछ देर बाद उसके खाता से 40,000/ रुपया कट गया.
मझौली-
कैलाश प्रसाद भुमिया उम्र 38 साल निवासी ग्राम लुहारी का खाता एसबीआई बैंक शाखा सिहोरा रोड मझौली में है. खाते में कुल 77,500 रुपए थे. 08 अगस्त को शाम 06/30 बजे उसने अपने गूगल पे एैप से बैलेंस चैक किया तो खाते में 1049 रु बचा हुआ था. उसे यह यकीन है कि उसने मोबाइल से 76,500 रु कही भी ट्रान्सफर नहीं किया है. दिनांक 10/08/26 को बैंक मझौली जाकर जानकारी प्राप्त की बैंक स्टेटमेट प्राप्त किया जिसमे न्च्प् मे ट्रान्सफर होना बताया गया है बैंक स्टेटमेट मे दिनांक 08/08/26 को 4 बार में कुल 76 हजार 500 रूपये यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर हुये है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

