आज का दिन 20 अगस्त 2026, परिवार की शैक्षिक समृद्धि के लिए... मासिक दुर्गाष्टमी पर महागौरी पूजा-अर्चना करें!

आज का दिन 20 अगस्त 2026, परिवार की शैक्षिक समृद्धि के लिए... मासिक दुर्गाष्टमी पर महागौरी पूजा-अर्चना करें!

प्रेषित समय :21:41:51 PM / Wed, Aug 19th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

* प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, बॉलीवुड एस्ट्रो एडवाइजर, व्हाट्सएप- 8875863494
* मासिक दुर्गाष्टमी - 20 अगस्त 2026, बृहस्पतिवार
* श्रावण शुक्ल अष्टमी प्रारम्भ - 07:19 पीएम, 19 अगस्त 2026
* श्रावण शुक्ल अष्टमी समाप्त - 09:18 पीएम, 20 अगस्त 2026

देवी दुर्गा का आठवां स्वरूप महागौरी है. नवरात्रि दुर्गा अष्टमी के दिन देवी महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती है.
यह भोलेनाथ की अर्धांगिनी है, जिन्होंने कठोर तपस्या के बाद शिवजी को अपने पति के रूप में प्राप्त किया था.
देवी महागौरी की चार भुजाएं है जिनमें से उनके दो हाथों में डमरू और त्रिशूल है और शेष दो हाथ- अभय और वर मुद्रा में  है.  
देवी महागौरी की पूजा-अर्चना से राहु ग्रह की अनुकूलता प्राप्त होती है.
जिन श्रद्धालुओं की राहु की दशा-अंतर्दशा चल रही हो, उन्हें देवी महागौरी की पूजा-अर्चना करनी चाहिए.
जिनका पढ़ाई में मन नहीं लगता हो उन्हें भी देवी महागौरी की उपासना करनी चाहिए.
देवी महागौरी की पूजा-अर्चना से परिवार में शैक्षिक समृद्धि आती है.
संतान के रूप-सौन्दर्य-वैभव प्राप्ति के लिए श्रद्धालुओं को देवी महागौरी की आराधना करनी चाहिए.
जिन श्रद्धालुओं को रहस्यमय एवं अज्ञात शत्रुओं से भय हो उन्हें देवी महागौरी की रक्षार्थ आराधना करनी चाहिए.
देवी की इस मंत्र से पूजा-अर्चना करें... ॐ देवी महागौर्यै नम:॥
* आज का राशिफल: 20 अगस्त 2026
वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुम्भ राशियों के लिए उत्तम समय, शेष राशियों के लिए सामान्य दिन, मेष राशि में जन्मे लोगो के लिए अष्टम चन्द्र, शिवोपासना करें!
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, विभिन्न पंचांगों, धर्मग्रथों से साभार ली गई है, स्थानीय समय, परंपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि यहां दिया जा रहा समय अलग-अलग शहरों में स्थानीय समय के सापेक्ष थोड़ा अलग हो सकता है.
* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है!

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-