जबलपुर के सिहोरा में नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मां के घर से निकलते ही उठाया आत्मघाती कदम

जबलपुर के सिहोरा में नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मां के घर से निकलते ही उठाया आत्मघाती कदम

प्रेषित समय :14:37:04 PM / Wed, Aug 19th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में सिहोरा स्थित ईमलहा मोहल्ला में रहने वाले नाबालिग नरेश उर्फ निहाल नामक नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. नाबालिग द्वारा फांसी लगाए जाने की खबर भी लोगों को उस वक्त लगी जब उसकी मां काम से वापस घर आई. नरेश को फांसी के फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उस वक्त तक बहुत देर हो चुकी थी.

पुलिस के अनुसार ईमलहा मोहल्ला निवासी नरेश उर्फ निहाल कोल उम्र 17 वर्ष की मां सिहोरा में मजदूरी करने के लिए घर से निकल गई. वहीं नरेश घर में ही रहा. घर में अकेले नरेश ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शाम 5 बजे के लगभग मां घर आई तो देखा कि बेटा निहाल फांसी के फंदे पर लटक रहा है. बेटे को फांसी के फंदे पर लटकते देख मां ने शोर मचाया तो आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए.

जिन्होने नरेश को फं दा काटकर निकाला और अस्पताल ले गए. जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद निहाल को मृत घोषित कर दिया. घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-