जबलपुर. एमपी के जबलपुर में ग्वारीघाट थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने देर रात आयुर्वेदिक कॉलेज ग्वारीघाट स्टेशन के दो तस्करों को उस वक्त पकड़ा है, जब गांजा की खेप लेकर गोदियां महाराष्ट्र से आए थे. दोनों बारिश से बचने के लिए एक टपरिया के नीचे बैठे थे. पुलिस ने दोनों के कब्जे से करीब 6 लाख रुपए कीमत का 11 किलो गांजा बरामद किया है.
पुलिस के अनुसार मनीष कोरी उम्र 26 वर्ष निवासी गुरुद्वारे के पीछे, गोरखपुर व मदन विश्वकर्मा 25 वर्ष निवासी कटरा मोहल्ला, ट्रेन से गांजा की खेप लेकर गोदियां महाराष्ट्र से जबलपुर के ग्वारीघाट स्टेशन पर उतरे. इसके बाद दोनों तस्कर गांजा लेकर शहर की ओर रवाना होते इससे पहले वे स्टेशन के पास ही बारिश आने के कारण टपरिया के नीचे बैठ गए. खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने दोनों युवकों को दबिश देकर पकड़ा, तलाशी लेने पर दोनों के पास से करीब 11 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत 12 लाख रुपए के लगभग बताई गई. पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी यहां पर आने के बाद ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दोनों से पूछताछ शुरु कर दी है कि वे जबलपुर में किन किन लोगों को गांजा की सप्लाई करने वाले थे.

