झारखंड की आयरन फैक्ट्री के कंट्रोल रूम में अचानक लगी आग, 3 इंजीनियरों की मौत, एक मजदूर घायल

झारखंड की आयरन फैक्ट्री के कंट्रोल रूम में अचानक लगी आग, 3 इंजीनियरों की मौत, एक मजदूर घायल

प्रेषित समय :11:54:00 AM / Sat, Aug 22nd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

रांची. झारखंड के रामगढ़ जिले में स्थित एक स्पंज आयरन फैक्टरी के कंट्रोल रूम में अचानक आग लग गई. हादसे में कई मजदूर झुलस गए. घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, मृतकों में तीनों इंजीनियर शामिल हैं. आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर अफरातफरी मच गई. झुलसे लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति का इलाज जारी है.

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. शुरुआती जानकारी के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि कंट्रोल रूम में किसी तकनीकी गड़बड़ी के कारण आग लगी होगी. हालांकि, आग की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे के बाद प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-