मुंबई : भूलेश्वर इलाके में भगवान गणेश की विशाल प्रतिमा गिरने से दबे दो लोगों की मौत, 5 घायल

मुंबई : भूलेश्वर इलाके में भगवान गणेश की विशाल प्रतिमा गिरने से दबे दो लोगों की मौत, 5 घायल

प्रेषित समय :11:37:50 AM / Sun, Aug 23rd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

मुंबई. महाराष्ट्र में गणेशोत्सव के आगमन की जोर-शोर से चल तैयारियों के बीच शनिवार रात दक्षिण मुंबई के भूलेश्वर इलाके में एक दुखद घटना हुई. भूलेश्वरचा राजा'की लगभग 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा जुलूस के दौरान अचानक गिर गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए. इनमें दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं.

यह घटना पंडाल से लगभग 50 फीट दूर बलराम मर्चेंट रोड, कबूतरखाना, जय अंबे चौक इलाके में हुई. मुंबई पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है. यह मंडल का 63वां साल है, और आगमन के मौके पर हुई इस दुर्घटना के कारण गणेशोत्सव के उत्साह के बीच पूरे मुंबई में शोक का माहौल है.

कैसे हुई घटना हुई?

भायखला में शनिवार शाम को अनिकेत देसाई की वर्कशॉप से ??गणेश प्रतिमा को भूलेश्वर में उसके पंडाल तक ले जाया जा रहा था. पंडाल से कुछ दूरी पर, भारी प्रतिमा को उठाने के लिए इस्तेमाल की जा रही क्रेन कमज़ोर साबित हुई और क्रेन से ले जाई जा रही विशाल प्रतिमा कुछ ही सेकंड में गिर गई. भायखला से भूलेश्वर तक भूलेश्वरचा राजा की यात्रा चल रही थी. गणेश मंडल के अध्यक्ष संकेत नेवशे की देखरेख में भूलेश्वरचा राजा की गणेश प्रतिमा को भूलेश्वर के चौराहे तक लाया गया था. वहां से पंडाल की जगह बस एक मिनट की दूरी पर थी. तभी 'राजा' की प्रतिमा गिर गई और गणेशोत्सव के बीच दुख का माहौल छा गया. इस दुर्घटना में मंडल के अध्यक्ष संकेत नेवशे और अधिकारी बृजेश जोशी की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए.

बचाव अभियान चलाया गया

दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, मुंबई पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, 108 एम्बुलेंस सेवा और बीएमसी वार्ड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया. घायल लोगों को रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार संकेत नेवशे (33) और बृजेश हेमंत जोशी (30) को भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके अलावा, वैभव घेनंद (38) और पवन चौरसिया (25) का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है. लावण्या गनेर (5) और दिव्या गनेर (7) (दो बहनें) और कुणाल काशिद (26) को जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है.

मूर्ति विसर्जन

पुलिस उपायुक्त आर. रागसुधा के अनुसार डी.बी. मार्ग पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु  का मामला दर्ज किया है और दुर्घटना के कारण की जांच चल रही है. भूलेश्वर में मारुति माता मंदिर के पास इस तरह का ढांचा मिला था. हम घटना के कारण की जांच कर रहे हैं. इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है. पूरी घटना की जांच की जाएगी. गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा और प्रारंभिक जांच की जाएगी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-