महाराष्ट्र : अमरावती में अस्पताल के चाइल्ड यूनिट में आग से 3 नवजातों की मौत, वेंटिलेटर में धमाके से हादसा

महाराष्ट्र : अमरावती में अस्पताल के चाइल्ड यूनिट में आग से 3 नवजातों की मौत, वेंटिलेटर में धमाके से हादसा

प्रेषित समय :09:11:58 AM / Mon, Aug 24th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

अमरावती. महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल के नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) में सोमवार 24 अगस्त की सुबह करीब 3:30 बजे आग लग गई हादसे में 3 नवजातों की मौत हो गई छह बच्चों को बेहतर इलाज के लिए सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल में शिफ्ट किया गया

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अस्पताल की तीसरी मंजिल पर वेंटिलेटर में धमाके के बाद आग लगी इसके बाद धुआं फैल गया उस समय हृढ्ढष्ट में 39 नवजातों का इलाज चल रहा था आग लगते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल कर्मचारियों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और कई बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला आग लगने की वजह की जांच की जा रही है

दो दिन पहले एमपी में आग से एक बच्चे की मौत हुई थी

दो दिन पहले मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एनआईसीयू में भी ऐसी ही घटना हुई थी शनिवार देर रात करीब 2 बजे वार्मर मशीन के फिलामेंट से निकली चिंगारी के बाद आग लग गई थी हादसे में 3 नवजात झुलस गए थे

अस्पताल स्टाफ ने फायर फाइटिंग उपकरणों की मदद से आग बुझाई और तीनों बच्चों को प्राथमिक इलाज दिया इसके बाद तीनों नवजातों को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया था इनमें एक बच्चे की हालत गंभीर थी और उसे सर्जरी की जरूरत थी  छिंदवाड़ा में पीडियाट्रिक सर्जन उपलब्ध नहीं होने के कारण उसे जबलपुर ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई इनमें से एक बच्चे का जन्म हादसे से कुछ घंटे पहले ही हुआ था घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू की

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-