- प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, बॉलीवुड एस्ट्रो एडवाइजर (व्हाट्सएप- 8302755688)
* भौम प्रदोष व्रत - 25 अगस्त 2026, मंगलवार
* प्रदोष पूजा मुहूर्त - 06:51 पीएम से 09:04 पीएम
* त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ - 25 अगस्त 2026 को 06:20 एएम बजे
* त्रयोदशी तिथि समाप्त - 26 अगस्त 2026 को 07:59 ए एम बजे
* उदिया तिथि माननेवाले श्रद्धालु 26 अगस्त 2026 को प्रदोष व्रत कर सकते हैं!
तमाम योग्यताओं के बावजूद मंगल दोष के कारण विवाह में विलंब होता है, विवाह में बाधाएं आती हैं, कई बार अच्छी-खासी आय होने के बावजूद ऋण बढ़ता जाता है, तो खान-पान को लेकर सतर्क होने के बावजूद, व्यायाम करने के बावजूद, असाध्य रोग पीछा नहीं छोड़ते हैं, ऐसे में मंगल प्रदोष व्रत जादू का असर दिखाता है, जब भी समय मिले, इन मंत्रों का जाप करें....
* ओम मंगलनाथ महादेवाय नमः
* ओम ऋणमुक्तेश्वर महादेवाय नमः
* ओम रोगमुक्तेश्वर महादेवाय नमः
शिवकृपा प्राप्त करने के लिए हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी पर प्रदोष व्रत किया जाता है.
भोलेनाथ जब प्रसन्न होते हैं तो समस्त दोष समाप्त कर परम प्रसन्नता, परम सुख प्रदान करते हैं, प्रदोष व्रत-पूजा बहुत ही सरल है क्योंकि भोलेनाथ एकमात्र देव हैं जो पवित्र मन से की गई पूजा से ही प्रसन्न हो जाते हैं.
शिवोपासना में दुर्लभ मंत्र और कीमती पूजा सामग्री की जरूरत नहीं है, सच्चे मन से... जाप करें और शिवलिंग पर सर्वसुलभ पवित्र जल चढ़ाएं.
सुख का अहसास कराता है- शांत मन और दुख का कारण है- अशांत मन, शिवोपासना से तुरंत मानसिक शांति प्राप्त होती है.
प्रदोष व्रत में दिनभर निराहार रहकर सायंकाल पवित्र स्नान करने के बाद श्वेत वस्त्रों में शांत मन से भगवान शिव का पूजन किया जाता है.जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, प्रदोष व्रत को करने से हर प्रकार के दोष मिट जाते है.
इस व्रत के प्रमुख देवता शिव हैं इसलिए उनके साथ-साथ शिव परिवार की आराधना विशेष फलदायी मानी जाती है.
विभिन्न दिनों के प्रदोष व्रत का अलग-अलग महत्व और प्रभाव होता है....
मंगलवार को प्रदोष व्रत रखने से ऋण-रोग से मुक्ति मिलती है, बुधवार के दिन यह व्रत करने सर्व कामना सिद्धि होती है, बृहस्पतिवार के प्रदोष व्रत से शत्रुओं का नाश होता है, शुक्रवार प्रदोष व्रत से सौभाग्य की वृद्धि होती है, शनिवार प्रदोष व्रत से संतान सुख की प्राप्ति होती है, रविवार के दिन प्रदोष व्रत हमेशा स्वस्थ रखता है, सोमवार के दिन प्रदोष व्रत करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, संपूर्ण वर्ष प्रदोष व्रत संपूर्ण सुख प्रदान करता है!
* आज का पंचांग- 25 अगस्त 2026
शक सम्वत 1948, विक्रम सम्वत 2083, वागड़ी सम्वत 2082, अमान्त महीना श्रावण, पूर्णिमान्त महीना श्रावण, वार मंगलवार, पक्ष शुक्ल, तिथि द्वादशी - 06:20 एएम तक, नक्षत्र उत्तराषाढा - 10:51 पीएम तक, योग आयुष्मान् - 07:41 एएम तक, करण बालव - 06:20 एएम तक, द्वितीय करण कौलव - 07:13 पीएम तक, सूर्य राशि सिंह, चन्द्र राशि मकर, राहुकाल 03:37 पीएम से 05:14 पीएम, अभिजित मुहूर्त 11:57 एएम से 12:49 पीएम
* आज का राशिफल- 25 अगस्त 2026
मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुम्भ, मीन राशियों के लिए उत्तम समय, शेष राशियों के लिए सामान्य दिन, वृषभ राशि में जन्मे लोगो के लिए अष्टम चन्द्र, शिवोपासना करें!
* आज का चौघड़िया- 25 अगस्त 2026
दिन का चौघड़िया
रोग - 06:12 से 07:47
उद्वेग - 07:47 से 09:23
चर - 09:23 से 10:59
लाभ - 10:59 से 12:34
अमृत - 12:34 से 02:10
काल - 02:10 से 03:45
शुभ - 03:45 से 05:21
रोग - 05:21 से 06:57
रात्रि का चौघड़िया
काल - 06:57 से 08:21
लाभ - 08:21 से 09:46
उद्वेग - 09:46 से 11:10
शुभ - 11:10 से 12:34
अमृत - 12:34 से 01:59
चर - 01:59 से 03:23
रोग - 03:23 से 04:48
काल - 04:48 से 06:12
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, विभिन्न पंचांगों, धर्मग्रथों से साभार ली गई है, स्थानीय समय, परंपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि यहां दिया जा रहा समय अलग-अलग शहरों में स्थानीय समय के सापेक्ष थोड़ा अलग हो सकता है.
* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है!
आज का दिन- 25 अगस्त 2026, शुभ विवाह में मंगल दोष बाधा है, तो भौम प्रदोष व्रत करें!
प्रेषित समय :23:07:28 PM / Mon, Aug 24th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

