बिहार में 21 मजदूरों से भरी नाव पलटी, यूपी में डैम ओवरफ्लो, एमपी के 21 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

बिहार में 21 मजदूरों से भरी नाव पलटी, यूपी में डैम ओवरफ्लो, एमपी के 21 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

प्रेषित समय :16:28:28 PM / Wed, Aug 26th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. बिहार के बेगूसराय में गंगा उफान पर है. नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. 50 हजार से ज्यादा लोग बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं. वहीं, भागलपुर में बुधवार को 21 मजदूरों से भरी नाव पलट गई. सभी मजदूर पानी के कटाव को रोकने के लिए रेत की बोरियां गंगा नदी किनारे डाल रहे थे. वहीं देश के अलग-अलग राज्यों में मानसून का रौद्र रूप सामने आ रहा है. यूपी में भारी बारिश से डैम ओवरफ्लो हो गया है तो मध्य प्रदेश में 21 जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है.

इसी दौरान अचानक एक हिस्से का वजन कम हुआ और नाव पलटकर गंगा में समा गई. सभी मजदूर नदी में गिर गए . रेस्क्यू टीम ने 21 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. वहीं एक मजदूर अभी लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है.

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश से नदियां उफान पर हैं. चंदौली में मूसाखांड और लतीफशाह बांध ओवरफ्लो हो गए हैं, जिसके बाद उनके गेट खोल दिए गए हैं. लखीमपुर में शारदा नदी पर बने तमोलिन पुरवा बांध का एक हिस्सा कट गया. वहीं, महोबा के जिला अस्पताल में पानी भर गया और इमरजेंसी वार्ड की छत से पानी टपकने लगा.

एमपी के 21 जिलों में ऑरेंज एलर्ट
मध्य प्रदेश में पूर्वी हिस्से के बाद अब उत्तरी, पश्चिमी और मध्य हिस्सों में मानसून एक्टिव होगा. मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक भोपाल, उज्जैन, सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग के 21 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-