सुको के बाद अब लोकसभा सचिवालय ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को जारी किया नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब

सुको के बाद अब लोकसभा सचिवालय ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को जारी किया नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब

प्रेषित समय :13:07:02 PM / Wed, Aug 26th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 20 बागी सांसदों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा सचिवालय ने इन सभी सांसदों को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर जवाब मांगा है. टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने दल-बदल विरोधी कानून के तहत इन सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग करते हुए याचिकाएं दायर की थीं.

बताया जा रहा है कि टीएमसी की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सभी 20 बागी सांसदों के खिलाफ नोटिस जारी किया था. इन सांसदों के नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) में शामिल होने का दावा किया गया है.

मामले में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की ओर से सॉलिसिटर जनरल अदालत में पेश हुए थे. अभिषेक बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मांग की थी कि लोकसभा अध्यक्ष दल-बदल विरोधी कानून के तहत इन सांसदों के खिलाफ टीएमसी की ओर से दायर अयोग्यता याचिकाओं पर फैसला करें. अब लोकसभा सचिवालय की ओर से नोटिस जारी किए जाने के बाद सभी 20 सांसदों को निर्धारित समय के भीतर अपना पक्ष रखना होगा. उनके जवाब के बाद मामले में आगे की प्रक्रिया तय होने की संभावना है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-