- प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, बॉलीवुड एस्ट्रो एडवाइजर (व्हाट्सएप- 8302755688)
* रक्षा बन्धन - 28 अगस्त 2026, शुक्रवार
* रक्षाबंधन के दिन भद्रा सूर्योदय से पहले समाप्त हो गयी
* पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ - 27 अगस्त 2026 को 09:08 एएम बजे
* पूर्णिमा तिथि समाप्त - 28 अगस्त 2026 को 09:48 एएम बजे
* भविष्य पुराण के अनुसार जब देवों और असुरों का युद्ध चल रहा था, तो असुर भारी पड़ रहे थे.
* ऋषियों की सलाह पर तब देवराज इंद्र की पत्नी शचि- इंद्राणी ने श्रावण पूर्णिमा के दिन इंद्र के हाथ पर एक मंत्र से अभिमंत्रित रक्षा-सूत्र बांधा.
* उस रक्षा-सूत्र के प्रभाव से इंद्र ने युद्ध जीता.
* तभी से रक्षा-सूत्र बांधने की परंपरा शुरू हुई!
* आज का पंचांग- 27 अगस्त 2026
शक सम्वत 1948, विक्रम सम्वत 2083, वागड़ी सम्वत 2082, अमान्त महीना श्रावण, पूर्णिमान्त महीना श्रावण, वार गुरुवार, पक्ष शुक्ल, तिथि चतुर्दशी - 09:08 एएम तक, नक्षत्र धनिष्ठा - 02:15 एएम, 28 अगस्त 2026 तक, योग शोभन - 07:56 एएम तक, करण वणिज - 09:08 एएम तक, द्वितीय करण विष्टि - 09:32 पीएम तक, सूर्य राशि सिंह, चन्द्र राशि मकर - 01:35 पीएम तक, राहुकाल 02:09 पीएम से 03:44 पीएम, अभिजित मुहूर्त 12:08 पीएम से 12:59 पीएम
* आज का राशिफल- 27 अगस्त 2026
मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन राशियों के लिए उत्तम समय, शेष राशियों के लिए सामान्य दिन, मिथुन राशि में जन्मे लोगो के लिए अष्टम चन्द्र, शिवोपासना करें!
* आज का चौघड़िया- 27 अगस्त 2026
दिन का चौघड़िया
शुभ - 06:12 से 07:48
रोग - 07:48 से 09:23
उद्वेग - 09:23 से 10:58
चर - 10:58 से 12:34
लाभ - 12:34 से 02:09
अमृत - 02:09 से 03:44
काल - 03:44 से 05:20
शुभ - 05:20 से 06:55
रात्रि का चौघड़िया
अमृत - 06:55 से 08:20
चर - 08:20 से 09:44
रोग - 09:44 से 11:09
काल - 11:09 से 12:34
लाभ - 12:34 से 01:58
उद्वेग - 01:58 से 03:23
शुभ - 03:23 से 04:48
अमृत - 04:48 से 06:13
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, विभिन्न पंचांगों, धर्मग्रथों से साभार ली गई है, स्थानीय समय, परंपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि यहां दिया जा रहा समय अलग-अलग शहरों में स्थानीय समय के सापेक्ष थोड़ा अलग हो सकता है.
* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है!
आज का दिन- 27 अगस्त 2026, रक्षा बंधन: जब इंद्राणी के रक्षा-सूत्र ने की इंद्र की रक्षा!
प्रेषित समय :21:50:02 PM / Wed, Aug 26th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

