नर्मदा नदी में पानी की आवक घटी, बरगी बांध के सभी गेट बंद किये गए, 421.5 मीटर लेबल पर है जल

नर्मदा नदी में पानी की आवक घटी, बरगी बांध के सभी गेट बंद किये गए, 421.5 मीटर लेबल पर है जल

प्रेषित समय :19:05:59 PM / Sat, Aug 29th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध में पानी की आवक कम होने से आज शनिवार की शाम 4.30 बजे इसके सभी गेट बंद कर दिये गये हैं. बरगी बांध का जलस्तर शनिवार की शाम 4 बजे 421.15 मीटर दर्ज किया गया था. उस समय बांध में 582 क्यूमेक वर्षा जल प्रवेश कर रहा था. बरगी बांध का पूर्ण जल भराव स्तर 422.76 मीटर है. बांध के ऑपरेशनल मेंन्युल के मुताबिक 31 अगस्त तक इसका जल स्तर 422.50 मीटर तक रखा जा सकता है.

उल्लेखनीय है कि दोपहर तक बांध के 5 गेट खुले रखे गये थे, लेकिन उसके बाद स्थिति का आंकलन करने के बाद बांध प्रबंधन ने जल की आवक घटने पर निर्णय लिया कि बांध के सभी गेट बंद कर दिये जाएं. जिसे शाम को अमल में लाया गया. पिछले कुछ दिनों से बांध के जल भराव क्षेत्र अमरकंटक, डिंडौरी, मंडला व सिवनी जिले में बारिश कम हुई है, जिसके चलते बांध में जल की आवक कम होने लगी है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-