आज का दिन- 31 अगस्त 2026, संकष्टी चतुर्थी : जय गणेश, जय गणेश,जय गणेश देवा!

आज का दिन- 31 अगस्त 2026, संकष्टी चतुर्थी : जय गणेश, जय गणेश,जय गणेश देवा!

प्रेषित समय :20:50:43 PM / Sun, Aug 30th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

 गणेश देवा! 
-प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, बॉलीवुड एस्ट्रो एडवाइजर (व्हाट्सएप- 6367472963)

* हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी - 31 अगस्त 2026, सोमवार
* चतुर्थी तिथि प्रारम्भ - 31 अगस्त 2026 को 08:50 एएम बजे
* चतुर्थी तिथि समाप्त - 1 सितम्बर 2026 को 07:41 एएम बजे

॥ श्री गणेशजी की आरती ॥
जय गणेश, जय गणेश,जय गणेश देवा.
माता जाकी पार्वती,पिता महादेवा॥
एकदन्त दयावन्त,चार भुजाधारी.
माथे पर तिलक सोहे,मूसे की सवारी॥
पान चढ़े फूल चढ़े,और चढ़े मेवा.
लड्डुअन का भोग लगे,संत करें सेवा॥
जय गणेश, जय गणेश,जय गणेश देवा.
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
अँधे को आँख देत,कोढ़िन को काया.
बांझन को पुत्र देत,निर्धन को माया॥
सूर श्याम शरण आए,सफल कीजे सेवा.
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
जय गणेश, जय गणेश,जय गणेश देवा.
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

* श्रीगणेश की शुभदृष्टि से समस्त कष्ट, नष्ट होते हैं और इसीलिए संकष्टी चतुर्थी का विशेष महत्व है.
* प्रतिमाह पूर्णिमा के पश्चात आने वाली कृष्णपक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी पुकारते हैं. संकट से मुक्ति मिलने को ही संकष्टी कहते हैं.
* भगवान श्रीगणेश के भक्त संकष्टी चतुर्थी के अवसर पर सूर्योदय से चन्द्रोदय तक उपवास रखते हैं. 
* धर्मधारणा है कि संकष्टी चतुर्थी का व्रत करने से सभी तरह के विघ्नों से मुक्ति मिल जाती है.
* श्रद्धालु संकष्टी चतुर्थी का कठोर व्रत करते हैं जिसमे केवल फलों, वनस्पति उत्पादों आदि का ही उपयोग किया जाता है. 
* श्रद्धालु चन्द्रमा के दर्शन करने के पश्चात व्रत खोलते हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-