जबलपुर में पोते से धक्का-मुक्की में दादा की मौत,रक्षाबंधन पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद

जबलपुर में पोते से धक्का-मुक्की में दादा की मौत, रक्षाबंधन पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद

प्रेषित समय :18:31:38 PM / Sun, Aug 30th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में पनागर स्थित ग्राम इमलई में रक्षाबंधन के दिन गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में 65 वर्षीय प्यारेलाल चौधरी की मौत हो गई. अपने पोते अभिषेक चौधरी के साथ हुई धक्का-मुक्की के दौरान प्यारेलाल जमीन पर गिर पड़े, जिससे उनके सिर में गंभीर अंदरूनी चोट आ गई. इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई. पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और मर्ग जांच के आधार पर आरोपी पोते के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है.

बतया गया है कि रक्षाबंधन के दिन परिवार के सदस्य और रिश्तेदार घर पर इक_े थे. इसी दौरान आरोपी अभिषेक चौधरी घर के सामने शराब पी रहा था. सामने वाले मकान में रहने वाले रिश्ते के दादा प्यारेलाल चौधरी ने घर के सामने गाड़ी खड़ी करने को लेकर अभिषेक से बात की, जिस पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. बहस बढऩे पर आरोपी पोते और दादा के बीच धक्का-मुक्की हो गई, जिसमें प्यारेलाल जमीन पर गिर पड़े.

सिर में अंदरूनी चोट लगने के बाद परिजन उन्हें तुरंत पनागर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. इलाज के दौरान रात करीब 1. 50 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक और आरोपी पोते के बीच पहले से कोई पुरानी रंजिश नहीं थी. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और मर्ग जांच में सिर की अंदरूनी चोट को ही मृत्यु का मुख्य कारण बताया गया. इसके आधार पर पनागर थाना पुलिस ने आरोपी पोते अभिषेक चौधरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 115(2) के तहत मामला दर्ज किया है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-