इंदौर-बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस का वेंकटनगर स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव 2 सितम्बर से

इंदौर-बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस का वेंकटनगर स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव 2 सितम्बर से

प्रेषित समय :18:24:35 PM / Mon, Aug 31st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 18234/18233 बिलासपुर–इंदौर–बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस का दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के वेंकटनगर स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है.

गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर–इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस 02 सितंबर 2026 से बिलासपुर से प्रस्थान कर निर्धारित मार्ग से होते हुए वेंकटनगर स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव दिया जाएगा. यह गाड़ी वेंकटनगर स्टेशन पर 13:47 बजे पहुंचेगी तथा 13:49 बजे प्रस्थान करेगी.

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 18233 इंदौर–बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस 02 सितंबर 2026 से इंदौर से प्रस्थान कर निर्धारित मार्ग से होते हुए और 03 सितंबर 2026 से वेंकटनगर स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव दिया जाएगा. यह गाड़ी वेंकटनगर स्टेशन पर 11:03 बजे पहुंचेगी तथा 11:05 बजे प्रस्थान करेगी. रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अनुरोध है कि वे वेंकटनगर स्टेशन पर उपलब्ध इस प्रायोगिक ठहराव सुविधा का लाभ उठाएं.

यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: प्रायोगिक ठहराव के कारण कुछ स्टेशनों पर पूर्व से निर्धारित ठहराव प्रभावित हो सकते हैं. अत: यात्री यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व संबंधित ट्रेन के ठहराव एवं परिचालन की नवीनतम जानकारी एनटीईएस, रेलवे पूछताछ सेवा अथवा निकटतम रेलवे स्टेशन से अवश्य प्राप्त कर लें.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-