जबलपुर की टेलीकॉम फैक्ट्री में बड़ा हादसा, जर्जर दीवार गिरने से दो मजदूरों की दबकर मौत

जबलपुर की टेलीकॉम फैक्ट्री में बड़ा हादसा, जर्जर दीवार गिरने से दो मजदूरों की दबकर मौत

प्रेषित समय :13:05:35 PM / Wed, Sep 2nd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर के शहर के बीच स्थित राइट टाउन स्थित टेलीकॉम फैक्ट्री परिसर में बुधवार 2 सितम्बर की सुबह उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब अचानक एक जर्जर दीवार ढहने से उसके सहारे लगा भारी शेड नीचे आ गिरा, जिसके मलबे में दबने से वहां काम कर रहे 2 श्रमिकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

घटना के तुरंत बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने परिसर के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और किसी भी बाहरी व्यक्ति के भीतर जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी. स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंच चुका है, लेकिन फिलहाल जांच जारी रहने का हवाला देते हुए अधिकारी किसी भी निष्कर्ष पर सीधे बोलने से परहेज कर रहे हैं. पूरे इलाके में इस हादसे को लेकर भारी तनाव है और श्रमिकों के साथी लगातार सुरक्षा मानकों पर सवाल उठा रहे हैं.

फैक्ट्री गेट पर ताला जड़कर भीतर जाने से रोका

फैक्ट्री के अंदर हादसे की असल वजह और दोनों कामगारों की मौत की परिस्थितियों की असल हकीकत अब तक साफ नहीं हो सकी है. प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि कार्यस्थल पर सुरक्षा के जरूरी उपाय न होने के कारण यह निर्माण अचानक भरभराकर गिर पड़ा. पुलिस प्रशासन ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी मुआयना और चश्मदीदों के बयान दर्ज होने के बाद पूरी स्थिति जनता के सामने स्पष्ट कर दी जाएगी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-